Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: युगतुलसी श्रीरामकिंकर जी का जन्म शताब्दी वर्ष महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बमबम यादव

Wed, Nov 1, 2023

शतारम्भ दिव्योत्सव के प्रथम चरण में गणेश अर्चना का हुआ आयोजन, 11 सौ लड्डूवों का भोग भगवान को हुआ अर्पण

युगतुलसी की उत्ताधिकारी एवम् श्री रामायणम् आश्रम की परमाध्यक्षा दीदी मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर के सानिध्य में हो रहा महोत्सव

अयोध्या। युगतुलसी महाराज श्रीरामकिंकर जी के जन्म शताब्दी वर्ष के प्रारम्भ होने के अवसर पर आज श्री रामायणम् आश्रम परिक्रमा मार्ग में प्रकटोत्सव मनाया गया। प्रातः काल 8 बजे से देश भर से एकत्रित हुए भक्तों के साथ युगतुलसी की उत्ताधिकारी एवम् श्री रामायणम् आश्रम की परमाध्यक्षा दीदी मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर जी ने आश्रम परिसर स्थित कृपामूर्ति का पूजन अर्चन अभिषेक प्रार्थना सम्पन्न की। तद्परान्त शतारम्भ दिव्योत्सव के प्रथम चरण में गणेश अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें 11 सौ लड्डूवों का भोग अर्पण किया गया। प्रथम दिवस के प्रथम खण्ड के कार्यक्रमों के अन्त में दरिद्रनारायण सेवा संपादित की गई जिसमें जरूरतमंद, बेसहारा, वृद्ध माइयों को भोजन सामग्री, वस्त्र एवं द्रव्य प्रदान किया गया। सायं काल के कार्यक्रम में कृपामूर्ति के सम्मूख भक्तों द्वारा प्रकाशोत्सव के अन्तर्गत आतिसबाजी, दीप प्रज्वलन एवं महाआरती का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी भक्तजन सम्मिलत रहेगें। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को ही श्री अयोध्या के महापौर महन्त गिरीशपति त्रिपाठी महाराज ने श्रीराम नाम अखण्ड संकीर्तन का शुभारम्भ किया था जो आश्रम में निरन्तर 6 नवम्बर तक चौबीस धण्टे जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें