Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विराट कुश्ती दंगल में कई नामी-गिरामी पहलवानों ने दिखाया जोर

बमबम यादव

Sat, Oct 28, 2023

अखिल भारतीय एकता विराट कुश्ती दंगल के आयोजक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां, अभिराम दास से वार्ड पार्षद सुल्तान अंसारी, समाजसेवी इमरान अंसारी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया

अयोध्या। अयोध्याधाम में राजघाट स्थित बाटी बाबा के स्थान पर अखिल भारतीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। विराट दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। अखिल भारतीय एकता विराट कुश्ती दंगल के आयोजक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां, अभिराम दास से वार्ड पार्षद सुल्तान अंसारी, समाजसेवी इमरान अंसारी द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, उपस्थित संत-महंतों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मेरठ, कानपुर देहात, गोरखपुर, नंदिनी नगर, अयोध्या, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़ समेत अन्य जगहों के कई नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें आठ दर्जन से ज्यादा कुश्तियां लड़ी गई। दंगल का आयोजन मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां, ओमवीर पहलवान और उनकी टीम ने किया। मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन बराबर होते रहना चाहिए। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उनका शरीर चुस्त- दुरूस्त रहता है। आयोजक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने कहा कि अयोध्या नगरी पहलवानों की गढ़ रही है। यहां नगरी पहलवानों की गढ़ रही है। यहां कई नामी-गिरामी पहलवान हुए हैं। पहलवानी की परंपरा को निखारने के लिए इस दंगल का आयोजन किया गया है। आने वाले वर्षों में और अधिक नामचीन पहलवानों को दंगल के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिससे दंगल की परंपरा और शानदार हो सके। आयोजक मंडल ने आए हुए पहलवानों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, दशरथगद्दी के महंत बृजमोहन दास, महंत अर्जुन दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,कौस्तुभ आचारी, राजमणि यादव, सालिकराम यादव, सालिकराम यादव, रामदेव यादव, पहलवान मनीराम दास, पहलवान राकेश दास, निरंजन मांझी आदि समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें