: सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत
Wed, Jan 19, 2022
विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों समेत उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनेगी सपा सरकार: तेजनारायण
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पद पर उसरू फैजाबाद निवासी शैलेंद्र यादव का मनोनयन किया गया। श्री यादव का आज समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग को अपना बनाया है, इसी क्रम में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले के शैलेंद्र यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है ।उन्होंने कहा कि पार्टी को यह उम्मीद है कि श्री यादव आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे श्री यादव ने इसी के साथ यह भी कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे समाजवादी महिला पेंशन 18 हजार वार्षिक दी जाएगी। इस संदेश को भी घर घर पहुंचाने का काम करें। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि युवाओं की ओर आज पूरा देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी की भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। स्वागत से अभिभूत लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी गंभीरता के साथ पालन करेंगे और समाजवादी पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए शैलेंद्र यादव को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। आज पार्टी कार्यालय पर श्री यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव व्यापारी नेता नंदू गुप्ता विजय यादव राकेश यादव घनश्याम यादव प्रताप जायसवाल उमेश यादव आकिब खान राशिद सलीम घोसी सेंटी तिवारी रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
: रामरास कुंज के महंत बने अरूण कुमार दास
Mon, Jan 17, 2022
संत-महंत व धर्माचार्याें ने साधुशाही परंपरानुसार कंठी, चद्दर और तिलक देकर महंती दी
अयाेध्या। अयाेध्याधाम के विभीषणकुंड माेहल्ले में स्थित मंदिर रामरास कुंज उर्फ रामायण शरण कुंज का नया महंत अरूण कुमार दास काे बनाया गया। रविवार काे रामनगरी के संत-महंत व धर्माचार्याें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर और तिलक देकर महंती की मान्यता प्रदान किया। आश्रम के महंत रहे डा. मदनकुमार दास शास्त्री उर्फ मथुरा दास का विगत 3 जनवरी काे साकेतवास हाे गया था। रविवार काे उनका तेरहवीं भंडारा रहा। अरूण कुमार दास साकेतवासी महंत के साधक शिष्य और चेला हैं, जिनकाे मंदिर का नया महंत नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त महंत अरूण कुमार दास ने कहा कि वह पूर्वाचार्यों की परंपरा का सदैव पालन करेंगे। मंदिर के उत्तराेत्तर विकास में निरंतर संकल्पित रहेंगे। साथ ही मठ एवं महंत पद की गरिमा हमेशा बनाकर रखेंगे। इस पर कभी आंच नही आने देंगे। अंत में नवनियुक्त महंत ने आए हुए संत-महंत और धर्माचार्याें काे अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सत्कार किया। महंताई समारोह में मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, विद्याकुंड महंत उमेश दास, मानस भवन महंत अर्जुन दास, वेदमंदिर महंत रामनरेश दास, महंत रामकुमार दास, साकेत राजमहल महंत चंद्रभानमणि त्रिपाठी, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत जनार्दन दास, महंत गिरीश दास, महंत हरिभजन दास, महंत राजीवलाेचन शरण, महंत राजबहादुर शरण, महंत उद्धव शरण, महंत रामनरेश शरण, महंत माधवदास, महंत बलराम शरण, महंत तुलसीदास, महंत प्रेमनारायण दास, महंत छाेटू शरण, महंत रामभद्र शरण, महंत अंजनी शरण, महंत ध्रुवनारायण दास, महंत गाेविंद दास, रिंकू दास, समाजसेवी संत राघवदास, पार्षद पुजारी रमेश दास, पार्षद अनुज दास, पार्षद संजय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास, पं. श्रीश पांडेय, अखिलेश्वर दास, संतदास आदि उपस्थित रहे।
: जगद्गुरु परमहंस आचार्य बने राष्ट्रीय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Sat, Jan 15, 2022
भारत को हिंदू राष्ट्र बनने तक उनकी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी: जगद्गुरु
अयाेध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य काे राष्ट्रीय शिवसेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। परमहंस के मनाेनयन पर संत-महंत समेत उनके समर्थकाें में खुशी की लहर है जिसका इजहार उन्हाेंने मिठाई बांटकर किया है। शनिवार काे राष्ट्रीय शिवसेना के संस्थापक धर्मेंद्र पांडेय तपस्वी छावनी आश्रम पहुंचे। जहां उन्हाेंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य काे मनाेनीत किया। इस माैके पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य ने कहा कि आज उन्हें बहुत ही अहम जिम्मेदारी मिली है। वह राष्ट्रीय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस नई जिम्मेदारी से वह बहुत ही अविभूत हैं। उनका मकसद भारत काे हिंदू राष्ट्र घाोषित कराना है जिसकी लड़ाई वह कई वर्षाें से लड़ रहे हैं। देश काे हिंदू राष्ट्र घाोषित कराने में यह नया दायित्व मील का पत्थर साबित हाेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनने तक उनकी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी है। इसके लिए वह देश में अलख जगा रहे हैं। जगद्गुरु ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राष्ट्रीय शिवसेना संगठन की तरफ से खिचड़ी भाेज कार्यक्रम का भी आयाेजन किया गया था। सर्वप्रथम तपस्वी छावनी में विराजमान ठाकुर जी काे खिचड़ी पापड़ दही घी अचार का भाेग लगाया गया। उसके बाद बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालुओं ने बड़े चाव के साथ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे।