: डिम्पल यादव के जन्मदिन पर रामनगरी में हुआ यज्ञ हवन
Sat, Jan 15, 2022
गरीबों असहायों दीन दुखियों को बाटा गया कंबल, हुआ विशाल भंड़ारा
अयोध्या। यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव का शनिवार को 44वां जन्मदिन था। इस मौके पर रामनगरी में यज्ञ हवन पूजन हुआ। दीन दुखियों गरीबों की सेवा हुई। रामनगरी के सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम में वैदिक आचार्यों द्धारा विधिवत यज्ञ हवन किया गया जिसमें उनके दीघार्यु होने के लिए साधु संतो ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम के संयोजक करतलिया बाबा आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास के अध्यक्षता में हवन पूजन व मां सरयू का भव्य अभिषेक किया गया। महंत बालयोगी रामदास ने साधु संतो का सम्मान व अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में सौकड़ों लोगो को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक करतलिया आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास कहते है कि आमजन गरीबों असहायों दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हमारे नेता अखिलेश यादव किसान नौजवान के लिए दिन रात सोचते हैं। महंत रामदास जी दावे के साथ कहते है कि साधु संतो का सम्मान हमेशा सपा ने किया है। अखिलेश यादव ने अयोध्या के विकास की जो रेखा खीचीं है योगी आदित्यनाथ उसे कभी छू भी नहीं पायेंगे। इसलिए इस बार प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता ने मन बना लिया है। बालयोगी महंत रामदास ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। आज पूर्व सांसद के 44वें जन्मदिन पर संत धर्माचार्य यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिये। महंत रामदास ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हर फैसलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहने वाली डिंपल यादव ने सपा को मजबूती देने के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव जी प्रदेश ही नहीं देश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत की तरह हैं राजनीति में बिना शोर-शराबा किए महिलाओं के मुद्दों को किस तरह राजनीति के केंद्र में रखा जाए यह अगर सीखना है तो माननीय डिंपल यादव जी से सीखें। शिक्षित महिलाओं के मुद्दों को राजनीति में प्रमुखता से जगह दिलाने के लिए प्रदेश उन का आभारी रहेगा। पिछली सरकार में जहां वीमेन हेल्पलाइन डायल 100 जैसी योजनाओं को मूर्त रुप देने और दृढ़ता से लागू करवाने के पीछे उनकी संकल्प शक्ति और प्रतिबद्धता को हम देख सकते हैं। वहीं एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों को सहायता राशि देने का मामला हो या विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देना हो इन सब के पीछे उनका अहम रोल रहा है। करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर महंत कन्हैया दास महंत विनोद दास महंत आनंद दास अभिषेक यादव प्रवक्ता आशु यादव हरीश निखिल मौजीराम यादव विकास कमल दास राम तीरथ दास कविराज दास राम सजीवन पहलवान सहित बड़ी संख्या में संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डिम्पल यादव के दीघार्यु हेतू पूजन करते बालयोगी महंत रामदास
: सरयू नदी में डूबने से दर्जन लोगों को बचाने वाले समाजसेवी कविराजदास का हुआ सम्मान
Sat, Jan 15, 2022
अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या के वरिष्ठ समाजसेवी और दर्जनों लोगों की सरयू नदी में डूबते वक्त जान बचाने वाले कविराज जी महाराज का अयोध्या करतलिया मन्दिर में अंग वस्त्र व सीताराम का चित्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
सिद्धपीठ करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज के द्वारा उनको अंग वस्त्र, रामनामा और युगल सरकार का चित्र प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान महंत रामदास ने कहा कि कविराज दास ने दर्जनों लोगों की सरयू नदी में डूबते समय अपने जान की बाजी लगाकर बचाया है व बड़ा इतिहास रचा है।
इनको तो केंद्र व प्रदेश की सरकार को खुद सम्मानित करना चाहिए। ये बहुत ही पुनीत और सराहनीय कार्य किए हैं। सरकार को चाहिए कि इनको उचित सम्मान व अलंकरण प्रदान करें, ताकि लोगों का जान बचाने वाले का मनोबल और हाई हो सके।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कविराज महाराज ने कहा कि मानव जीवन बहुत पूण्य कर्मों का फल होता है। यह सब भगवान श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण की कृपा की देन है। कि हमने अपने प्राण की बाजी लगाकर दर्जनों लोगों को सरयू में डूबने से बचाया है। जिसमे कई सिपाही भी रहे है। कविराजदास ने महंत रामदास के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है और हम लोगों को चाहिए कि एक दूसरों की मदद करें और कोई सामाजिक कार्य करे तो उसका उत्साहवर्धन करें।
इस मौके पर सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत पहलवान आनंददास, महंत विनोददास ग्रेविटी जिम के प्रबंधक आशु यादव, शिक्षक अभिषेक यादव व मौजीरामयादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
: पुरोहित ने लगाया ख़ुद के ऊपर मार-पीट का आरोप
Fri, Jan 14, 2022
समाजसेवी हरिओम तिवारी ने दिया उचित न्याय दिलाने का आश्वासन
मिल्कीपुर अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र के घटोली गाँव निवासी आनंद पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय शोभनाथ पाण्डेय ने खंडासा थानाध्यक्ष के नाम लिखित शिकायत पत्र देते हुये ख़ुद के साथ हुई मारपीट का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि उन्होंने प्रार्थनापत्र में बताया है कि घटोली गाँव के ही निवासी अवनीश यादव पुत्र सर्वायादव, अवधेश यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मामूली सी कहा-सुनी को लेकर माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं तथा प्रार्थी के दरवाजे पर ही उसे मारा-पीटा भी है। जिसमें उसको चोटें भी आई हैं। प्रार्थी के अनुसार बीच बचाव करने गई उसकी धर्पत्नी को भी गालियाँ दी तथा दोनों लोगों को जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी द्वारा जब गुहार लगाई गई तब आस-पास के लोग मौक़े पर पहुँचे जिससे मामला शाँत हो सका। आनंद पांडेय ने बताया कि उसने इस बात कि जानकारी तुरंत दूरभाष के माध्यम से आरोपियों के चाचा विधायक रामचंद्र यादव को दी। तथा इसकी शिकायत मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के महंत राजूदास से की। परंतु दोषियों के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं हुई। अतः पीड़ित ने अपना दुखड़ा खंडासा निवासी अयोध्या के समाजसेवी हरिओम तिवारी को उनके लखनऊ स्थित आवास पर जाकर सुनाया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि उक्त मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय से मिलकर की जायेगी तथा पीड़ित पक्ष को उचित न्याय दिलाया जायेगा।