: 15 जनवरी तक नही निकलेगा जुलूस न होगी जनसभा : नीतीश कुमार
Sun, Jan 9, 2022
डीएम ने जनप्रतिनिधियों की बैठक में पढ़ाया आदर्श आचार संहिता का पाठ
5वें चरण में मतदान के लिए 01 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना
अयोध्या। सामान्य निर्वाचन विधानसभा 2022 को जारी आदर्श आचार संहिता की जानकारी की बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने मीडियाकर्मियों और जनप्रतिनिधियों संग रविवार को बैठक की। बताया कि 15 जनवरी तक न तो किसी तरह के जुलूस निकलेंगे और न ही रैली या जनसभा की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। आगे चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। अयोध्या जनपद में पांचवें चरण में चुनाव होने हैं जिसकी अधिसूचना 01 फरवरी 22 को जारी की जाएगी। बताया कि इस बार अधिक से अधिक मतदान कराना है। ऐसे में दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो बूथ तक नहीं आ सकते उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। बताया कि जिले में कुल 18,45305 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में 59.01 प्रतिशत तथा विगत विधान सभा चुनाव में 60.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटर जागरूकता उत्पन्न कर हमें अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को जीवन्त बनाये रखना है। किसी भी प्रकार से भय का वातावरण नहीं रहने दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हमें पूर्ण रूप से आचार संहिता को शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी के सहयोग से कार्य करना है।
पांचवें चरण में चुनावी प्रक्रिया
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि जनपद में पाचवें चरण में चुनाव होना है। जिसकी अधिसूचना 01 फरवरी को जारी की जाएगी। नामांकन 08 फरवरी तक किया जा सकेगा। नामांकन प्रपत्रों की जांच 09 को तथा नाम वापसी 11 फरवरी को होगा जबकि चुनाव 27 फरवरी एवं मतगणना का कार्य 10 मार्च को होगा।
रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
नामांकन, नाम निर्देशन की जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन का कार्य संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में किया जाएगा। जिसमें 271 रुदौली के लिए एसडीएम/रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल नंबर 9454416122, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट परिसर अयोध्या, 273-मिल्कीपुर (आरक्षित) एसडीएम/रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल नंबर 9454416105, नामांकन स्थल अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) कलेक्ट्रेट परिसर, 274-बीकापुर, सोहावल एसडीएम रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल नंबर 9454416106 नामांकन स्थल अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), कलेक्ट्रेट परिसर, 275-अयोध्या सदर रिटर्निंग अफसर 9454416103, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, एसडीएम सदर, 276-गोसाईगंज रिटर्निंग 9454410104, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उप संचालक चकबन्दी, कलेक्ट्रेट परिसर निर्धारित किया गया है।
17 हजार पाबंद, 60 प्रतिशत शस्त्र जमा : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि फ्री फेयर एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन कटिबद्व है। सुरक्षा का प्लान पूरा तैयार कर लिया गया है। हमारे पास पैरा मलेट्री फोर्सेज, पीएसी, सिविल पुलिस आदि की पर्याप्त शासन से स्वीकृति हो चुकी है। लगभग 17 हजार लोगों को धारा 107/116 के तहत प्रतिबंधित किया गया है तथा लगभग 60 प्रतिशत शस्त्र जमा कराये जा चुके है। मादक पदार्थो आदि पर प्रभावी रोक लगायी जा रही है। प्रेसवार्ता में एसडीएम सदर अमित सिंह, उप सूचना निदेशक मुरलीधर सिंह व अवधेश जायसवाल मौजूद रहें।
1131 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
जनपद में मतदाताओं की संख्या 1845305 है। जिसमें पुरुष- 980011, महिला-865163। 18-19 आयु वर्ग-20016, जेंडर रेशियो-883, ईपी रेशियों-64-09 प्रतिशत, 18-19 आयु वर्ग क प्रतिशत-1.03 प्रतिशत, दिव्यांग मतदाता-11119, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता-32769 (दिव्यांग पेंशनर-12072)। मतदान केन्द्र-1131 में शहरी केन्द्र-118 एवं ग्रामीण मतदान केन्द्र-1013 बनाए गए हैं। कुल मतदेय स्थल-2168 में शहर में 359 तथा ग्रामीण में मतदेय स्थल-1809 बनाए गए हैं।
: कायस्थ समाज के लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता ग्रहण
Sun, Jan 9, 2022
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन फैजाबाद के आलोक खरे व पूर्व उपमंत्री साकेत महाविद्यालय बिमलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने पार्टी का झंडा सौंपकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मिसम ने किया। इस मौके पूर्व मंत्री ने कहा कि आज कायस्थ समाज के ज़िम्मेदार साथियों ने पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत किया है, कायस्थ समाज का देश के विकास और देश की साझा संस्कृति बनाये रखने में विशेष योगदान रहा है।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के मौजूदा हालात में बेरोजगारी, महँगाई से त्रस्त होकर मध्यमवर्गीय समाज का रुझान समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ा है, महानगर अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो का माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वालो में जितेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव,आनंद श्रीवास्तव,परविंदर श्रीवास्तव, अशवनी श्रीवास्तव, शिखर श्रीवास्तव,जय प्रकाश भारती प्रधान, रोहित, धीरज,दिनेश ,सचिन कुमार,अनिल सोनकर,मो फकीब, हयात हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि इस मौके पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, पूर्व प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू,महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव,मंसूर इलाही,विधानसभा प्रभारी मनोज जयसवाल,के पी सिंह,अखिलेश पांडे, योगेश श्रीवास्तव, मनीष सक्सेना,अर्जुन यादव सोमू,अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव प्रधान, शाहबाज़ लकी, अंसार अहमद बब्बन, मक़सूद भोलू, मौजूद थे।
: महान दार्शनिक व पराक्रमी योद्धा थे गुरु गोविंद सिंह : नवदीप रिनवा
Sun, Jan 9, 2022
-भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया प्रकाश उत्सव
अयोध्या। रविवार को राम नगरी में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की छटा बिखरी खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में भजन-कीर्तन के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया हरियाणा से आए बाबा अमरजीत सिंह भोला भाई सुरेंद्र सिंह खालसा एवं साथी सिख संगत के लोगों के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया गुरुबानी सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। गुरुद्वारा दुखनिवारण से रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा दुख निवारण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया नवागत मंडलायुक्त आईएएस अधिकारी नवदीप रिनवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय माताओं और बहनों और प्रिय भाइयों आज हम खालसा पंथ के संस्थापक दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 355 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धा पूर्वक सत्कार अर्पित करने खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में एकत्रित हुए हैं श्री गुरु गोविंद सिंह जी एक महान दार्शनिक प्रख्यात कवि और पराक्रमी योद्धा थे उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने इस राष्ट्र और समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी पहले उनके पिता गुरु श्री तेग बहादुर सिंह जी ने कश्मीरी पंडितों की धर्म रक्षा में अपना जीवन बलिदान किया उसके बाद गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया । साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह ने युद्ध में वीरगति पाई और साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने अपना धर्म परिवर्तन करने की बजाय सरहिंद में जीवित दीवार में चुना स्वीकार किया अंत में गुरु गोविंद सिंह जी ने नांदेड़ महाराष्ट्र में अपनी अंतिम सांस ली थी गुरु गोविंद सिंह जी ने देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग जाति के पांच व्यक्तियों को चुनकर जिस प्रकार उनको अमृत छका कर पंज प्यारा बनाया उससे जाति पाति से ऊपर उठकर समाज को संगठित करने की उनकी सोच के बारे में पता चलता है अपने पुत्रों के वीरगति प्राप्त होने पर उन्होंने कहा था इन पुत्रन के शीश पर वार दिए सुत चार । 4 मुए तो क्या हुआ जीवित कई हजार । श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा वाणी ’ वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह’ स्थापित की श्री गुरु गोविंद सिंह ने कहा’ देहि शिवा वर मोहे शुभ कर्मन ते कबहु न टरूं’ यानी हम अच्छे कर्मों से कभी पीछे न हटे परिणाम भरे ही चाहे जो भी हो आज जरूरत है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम सभी राष्ट्र समाज में भाईचारे को मजबूत करें आइए उनकी जयंती पर हम सब यह प्रेरणा लेकर आगे बढ़े । इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के राजेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रति पाल सिंह, अमनदीप सिंह,मंडलायुक्त नवागत मंडलायुक्त आईएएस अधिकारी नवदीप रिनवा, एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, राजनीतिक क्षेत्र से पूर्व सांसद निर्मल खत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, विधायक शोभा सिंह चौहान, विधायक गोरखनाथ बाबा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा नेता सुनील शास्त्री, समाजसेवी विकास श्रीवास्तव, पार्षद जगन नारायण यादव, पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव, शैलेंद्र अवस्थी, संतोष सिंह, विपणन अधिकारी सत्येंद्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री नारायण पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।