Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्रियाप्रतीम रास कुंज के महंत बने श्रीकांत प्रत्यूष दास

बमबम यादव

Wed, May 25, 2022

रामनगरी के संतो ने दिया कंठी चादर

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के राजघाट स्थित प्रियाप्रीतम रासकुंज का नया महंत श्रीकांत प्रत्यूष दास काे संत-महंत और धर्माचार्याें ने कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती प्रदान किया। आश्रम के वयाेवृद्ध महंत परमानंद दास महाराज ने कहा कि उन्हें एक याेग्य उत्तराधिकारी की तलाश थी। जाे मंदिर का कार्यभार संभाल व यहां की व्यवस्था सुचारू रूप से चला सके। वह तलाश अब जाकर पूरी हुई। मठ के महंत पद पर उनके शिष्य श्रीकांत प्रत्यूष दास की नियुक्ति की गई है। उनसे आशा है कि वह मंदिर की व्यवस्था अच्छे ढंग से चलायेंगे। प्रत्यूष दास ने कहा कि उन्हें आश्रम की बागडाेर साैंपी गई है। अयाेध्या के विशिष्ट संताें ने महंती दी है। इस पर वह खरा उतरेंगे। ऐसा काेई कार्य नही करेंगे, जिससे महंत पद तथा मंदिर की प्रतिष्ठा पर आंच आए। हमेशा पद की गरिमा बनाकर रखेंगे। मठ में ठाकुर जी और गाै, संत, विद्यार्थी, आगंतुक सेवा भली-भांति चलती रहेगी। सदैव मंदिर के उत्तराेत्तर विकास में संकल्पित रहेंगे। अंत में नवनियुक्त महंत आए हुए संताें का स्वागत-सत्कार किया। महंताई समारोह में जगतगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, पूर्व डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडेय, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, बड़ा भक्तमाल महंत स्वामी अवधेश कुमार दास, नयामंदिर शीशमहल पीठाधीश्वर महंत रामलाेचन शरण, महंत अर्जुन दास, महंत अजय दास, महंत कमलादास रामायणी, वीरेंद्र दास, जगन्नाथ दास, नागा रामलखन दास, पराशर महाराज, महेश शुक्ला, संत प्रसाद मिश्रा, विदिशा से लखन शास्त्री आदि संत-महंत एवं भक्तगण माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें