Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या में मचेगी गरबा की धूम! 17 अक्टूबर को गुप्तारघाट गार्डन में सजे : रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

अयोध्या में मचेगी गरबा की धूम! 17 अक्टूबर को गुप्तारघाट गार्डन में सजेगी भव्य डांडिया नाइट

गुजरात के पारंपरिक गरबा का दिखेगा जलवा, मुंबई की मशहूर DJ कलाकार मचाएंगी धमाल; फूड, शॉपिंग, गेम्स और आकर्षक पुरस्कार होंगे खास आकर्षण

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

17 अक्टूबर को गुप्तारघाट गार्डन में गूंजेगी गरबा की खनक, थिरकेंगे कदम; कवच और आयाम हब की संयुक्त प्रस्तुति में सजेगी गरबा उत्सव अयोध्या 2026 की भव्य महफिल

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में इस बार गरबा और डांडिया का रंग जमने जा रहा है। 17 अक्टूबर 2026 को शाम छह बजे से गुप्तारघाट गार्डन में गरबा उत्सव अयोध्या 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कवच (Kavach) और आयाम हब (Aayaam Hub) की संयुक्त प्रस्तुति में आयोजित यह रंगारंग महोत्सव संगीत, नृत्य और उत्सव के उल्लास से सराबोर करने के लिए तैयार है।

इस भव्य आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण गुजरात का पारंपरिक गरबा होगा, जिसमें गुजराती संस्कृति और लोकनृत्य की शानदार झलक देखने को मिलेगी। वहीं, मुंबई की सुविख्यात DJ कलाकार अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से गरबा नाइट में चार चांद लगाएंगी। भक्ति गीतों और फ्यूजन म्यूजिक की धुनों पर प्रतिभागियों के कदम थिरकेंगे और पूरा आयोजन स्थल गरबा के रंग में रंगा नजर आएगा।

उत्सव को परिवार और दोस्तों के साथ यादगार बनाने के लिए मनोरंजन के कई इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां लजीज व्यंजनों के स्टॉल लोगों को स्वाद का आनंद देंगे, जबकि शॉपिंग मार्केट में त्योहार की खरीदारी का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन और मजेदार गेम्स भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

गरबा नाइट में बेहतरीन डांस प्रदर्शन और पारंपरिक पोशाक पहनने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। ऐसे में यह आयोजन केवल संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, मनोरंजन, खानपान और पारिवारिक उल्लास का अनूठा संगम बनने जा रहा है।

17 अक्टूबर की शाम, तैयार हो जाइए गरबा के रंग में रंगने के लिए! गुप्तारघाट गार्डन में सजने वाली यह डांडिया नाइट अयोध्या के उत्सव प्रेमियों के लिए यादगार शाम बनने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें