श्रीराम जन्मोत्सव से राममय हुआ भगवताचार्य स्मारक सदन : पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय
admin
Sat, Oct 10, 2026
श्रीराम जन्मोत्सव से राममय हुआ भगवताचार्य स्मारक सदन
पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
अयोध्या। रामनगरी के भगवताचार्य स्मारक सदन में आयोजित ऐतिहासिक एवं पौराणिक श्रीरामलीला के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव और मुनि आगमन की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के प्राकट्य की मंगलमयी बेला में पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। पूज्य संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति और श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण राममय हो गया।
श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रामलीला के कलाकारों ने पारंपरिक शैली में भगवान श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन की लीलाओं का सजीव चित्रण किया। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी इस रामलीला में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्मपरायणता का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर श्री तुलसीदास रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष एवं बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास महाराज, महामंत्री महंत संजय दास महाराज, हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास महाराज, उपाध्यक्ष नागा रामलखन दास महाराज, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज तथा निर्वाणी अनी के महासचिव महंत सत्यदेव दास महाराज उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संत एमबी दास महाराज, महंत हरिभजन दास महाराज, महंत शशिकांत दास महाराज, सिय-पिया निवास के महंत कामता शरण महाराज, महंत धनुषधारी शुक्ला, पुजारी अनिल दास, बाबा विराट दास, घनश्याम दास, तन्मय दास, शशि दास, गोरखपुर के केपी शाही और समिति के सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत-महंत एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। रामलीला के दूसरे दिन का आयोजन धार्मिक आस्था, भक्ति और अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का साक्षी बना।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन