Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

भरतजी की 14 वर्षों की पादुका सेवा ने रखी रामराज्य की नींव : आचार्य श्रीमहंत मिथिलेश नंदिनी शरण

सीओ ने जागरूकता,नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर,विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

श्रद्धालुओं की राह में बाधा बर्दाश्त नहीं, वेद गुप्ता ने अधिकारियों को : विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

श्रद्धालुओं की राह में बाधा बर्दाश्त नहीं, वेद गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

अयोध्या। दुर्गा पूजा अयोध्या जनपद का बड़ा सामूहिक धार्मिक आयोजन है। रामलीला के साथ इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसे देखते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। विधायक नगर निगम, जल निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण करते हुए नाका क्षेत्र तक पहुंचे। उन्होंने सड़क, सफाई और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया तथा खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। हनुमानगढ़ी के सामने सड़क की खराब स्थिति पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर मरम्मत पूरी कराने को कहा। उन्होंने सड़कों और रास्तों पर पड़ी निर्माण सामग्री तत्काल हटाने तथा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को ढीले और जर्जर तारों को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी गई। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ युद्ध स्तर पर कार्य पूरा करें। निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय समित के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सुप्रीत कपूर, गगन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, अरविंद सिंह, संदीप मध्यान, आलोक सिंह, प्रकाश गुप्ता मीडीया प्रभारी अमित मिश्र, शोभित कपूर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें