हिम्मत है तो मेरे परमहंस वार्ड से लड़कर मुझे हराएं.. : अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती
admin
Sun, Oct 11, 2026
हिम्मत है तो मेरे परमहंस वार्ड से लड़कर मुझे हराएं..
अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के परमहंस वार्ड के युवा पार्षद समाजवादी पार्टी के नेता कृष्ण गोपाल यादव ने मुख्यमंत्री के उस बयान को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा जिस राममंदिर के बूते चुनाव जीतने का दंभ भरती है वहां सभी प्रमुख स्थानों पर हमने उन्हें पहले ही हरा दिया है। जिस वार्ड में राम की पैड़ी है जहां दीपोत्सव होता है उसका नाम लक्ष्मण घाट वार्ड है। यहां सपा की प्रिया शुक्ला पार्षद हैं। जिस वार्ड में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर और तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कार्यालय है उस वार्ड का नाम अभिरामदास वार्ड है। यहां निर्दल पार्षद सुल्तान अंसारी है। जिस वार्ड में साकेत निलयम है, उस वार्ड का नाम साकेत नगर वार्ड है! यहां पार्षद समाजवादी पार्टी की कौसर पत्नी मंसूर अहमद पार्षद हैं। इसी तरह जिस वार्ड में महापौर का घर है, मणिराम दास छावनी है उस वार्ड का नाम मणिराम दास छावनी वार्ड है। यहां निर्दल पार्षद आभा पाण्डेय है। उन्होंने मुख्यमंत्री की चुनौती को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा का परिणाम भूलने की कोशिश न करें, अयोध्या ने उन्हें हराकर हमारे नेता सपा के अवधेश प्रसाद को सांसद बनाया है जिसकी खीझ अभी नहीं मिटी है। पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने मुख्यमंत्री को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो मेरे परमहंस वार्ड से लड़कर मुझे हराएं तब मेरे नेता को चुनौती देने की हिम्मत करें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन