Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 25 वर्षों से अनवरत निभाई जा रही परंपरा, श्रद्धालु

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

पुष्पवाटिका लीला में श्रीराम-सीता के प्रथम मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन : भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

पुष्पवाटिका लीला में श्रीराम-सीता के प्रथम मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण

अयोध्या। रामनगरी के भगवदाचार्य स्मारक सदन में आयोजित पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्रीरामलीला के तृतीय दिवस पुष्पवाटिका (फुलवारी लीला) और नगर दर्शन के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन से जुड़े इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और प्रेम की भावधारा से जोड़ दिया। रामलीला के मंचन के दौरान परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा और श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।पारंपरिक रामलीला शैली में प्रस्तुत पुष्पवाटिका प्रसंग में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचने तथा नगर दर्शन की लीला को दर्शाया गया। इसके बाद पुष्पवाटिका में माता सीता और प्रभु श्रीराम के प्रथम दर्शन के प्रसंग का सजीव चित्रण किया गया। इस प्रसंग में मर्यादा, सौंदर्य, सहज प्रेम और भक्ति की भावनाओं को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के अभिनय और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रामकथा के प्रसंगों से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया।भगवताचार्य स्मारक सदन की यह रामलीला अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन में संत-महंतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। रामकथा के प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।इस पावन अवसर पर जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य महाराज, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरली दास महाराज, श्री तुलसीदास रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष एवं बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास महाराज, महामंत्री महंत संजय दास महाराज, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज, महंत रामकुमार दास महाराज, महंत शशिकांत दास महाराज, महंत धनुषधारी शुक्ला, बाबा विराट दास, पुजारी राम आशीष दास, घनश्याम दास, तन्मय दास, शशि दास, व्यवसायी भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रजनीश वर्मा जी, राघवेंद्र मिश्रा जी एवं सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पूज्य संत-महंत एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।रामलीला के तृतीय दिवस पुष्पवाटिका और नगर दर्शन की लीलाओं ने श्रद्धालुओं को रामकथा की भावभूमि से जोड़ते हुए अयोध्या की समृद्ध धार्मिक विरासत की झलक प्रस्तुत की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें