: मानव सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है: दीपिका सिंह
Thu, Dec 23, 2021
विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच बांटे हजारों कंबल तो खिल गए चेहरे
विश्व राम राज महासंघ विगत कई वर्षों से गरीबों का आंसू पूछ रहा, लोगों की मदद कर रहा, कोरोना काल में हमने बहुतों की मदद की और भगवान राम जी की कृपा जब तक रहेगी तब तक सेवा करती रहूंगी: दीपिका
अयोध्या।विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह और राष्ट्रीय महासचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को राम कथा पार्क नयाघाट अयोध्या में 51 सौ गरीबों को निशुल्क कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है। गरीबों निर्धनों की सेवा करने से जो पुण्य प्राप्त होता है। वही सर्वोत्तम है। मानव जन्म बहुत पुण्य कर्मों का फल होता है। सबको चाहिए अपने आसपास के गरीबों असहाय की मदद करें। विश्व राम राज महासंघ विगत कई वर्षों से गरीबों का आंसू पूछ रहा है, लोगों की मदद कर रहा है। कोरोना काल में हमने बहुतों की मदद की है और भगवान राम जी की कृपा जब तक रहेगी। तब तक सेवा करती रहूंगी। जबकि महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि अयोध्या में गरीबों की सेवा करने से जो फल प्राप्त होता है। वह कहीं नहीं मिल सकता है। भगवान श्रीराम ने हमें इस काबिल बनाया है कि आज हम गरीबों की हजारों की संख्या में कंबल वितरण कर मदद कर रहे हैं। भगवान राम जी से एक ही प्रार्थना है कि ऐसे ही आशीर्वाद बनाए रखे, ताकि हम गरीबों व निर्धनों की मदद करते रहे।इससे पूर्व कार्यक्रम में आए अयोध्या के प्रमुख संत महंत का स्वागत सम्मान किया गया और उन्हीं के हाथों से गरीबों को कंबल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के लगभग 51 सौ लोगों को निशुल्क कंबल का वितरण प्रदान किया गया। इस दौरान महंत बृजमोहनदास, महंत परशुरामदास, अयोध्या के कोतवाल देवेंद्र पांडेय, नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजिका दीपिका सिंह ने सहयोग हेतु सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग
विश्व रामराज्य महासंघ जिलाध्यक्ष यश यादव को आशीर्वाद देते महंत बृजमोहन दास व महंत परशुराम दास
: बधाई भवन के पूर्वाचार्य को संतो ने किया नमन
Thu, Dec 23, 2021
अयोध्या। रामनगरी के सद्गुरु बधाई भवन के साकेतवासी महंत जानकीशरण महाराज की 19वीं पुण्यतिथि गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मंदिर में मनाई गई।
इस दौरान उनके कृपा पात्र शिष्य वर्तमान पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन शरण महाराज के द्वारा मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया गया। साथ ही गुरु महाराज जानकीशरण की प्रतिमा का अभिषेक पूजन पंचामृत अभिषेक किया गया। विशेष पूजन अर्चन के साथ ही उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान वर्तमान महंत राजीव लोचन शरण महाराज ने कहा कि महाराज जी की कृपा हम पर हैं। गुरु महाराज धार्मिक विद्वान के साथ ही अयोध्या के अच्छे व निर्मल छवि के परमार्थी गौ संतसेवी विद्यार्थी सेवी संत रहे। उनकी महिमा अनंत रही है। उनके द्वारा ही मंदिर का विकास कराया गया। उनके भक्तगण देश विदेश में है और हिंदू धर्म व कीर्ति का विस्तार कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें पूरी अयोध्या के संत महंत शामिल रहे और प्रसाद ग्रहण किये।कार्यक्रम में महंत वैदेही बल्लभशरण महाराज, महंत बृजमोहनदास, महंत मैथिलीरमणशरण, अधिकारी राजकुमारदास, महंत जनमेजयशरण महंत छोटू शरण, महन्त राम भूषण दास कृपालु, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महंत गिरीशदास, महंत सत्येंद्रदास वेदांती, पार्षद आलोक मिश्र, भाजपा नेता विशाल मिश्र, भाजपा अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित पूरी अयोध्या के धर्मगुरु संत महंत भक्तगण हजारो की संख्या में शामिल रहे। मन्दिर के वर्तमान सद्गुरु महन्त राजीव लोचन शरण महराज ने सभी परम्परागत तरीकें से स्वागत सम्मान किया।
: बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अंकुश लगाए केंद्र : संदीप बंसल
Thu, Dec 23, 2021
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तम बंसल के नेतृत्व में हुआ व्यापारी पंचायत
- महंगाई से राहत के लिए डीजल व पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने की मांग
अयोध्या। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि यदि देश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना है तो प्रधानमंत्री को बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसनी पड़ेगी। साथ ही डीजल-पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करते हुए जीएसटी की दरों को कम करना होगा। उन्होंने साल में एक दिन व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की। वह गुरुवार को शहर के शाने अवध होटल में व्यापारी पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंजीकृत व्यापारियों द्वारा विधान परिषद सदस्य चुने जाने का संवैधानिक अधिकार दिए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आज की पंचायत में हर विधानसभा से एक व्यापारी प्रतिनिधि को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत में अप्रैल 2022 से ईंट-भट्टे जूते और कपड़े पर बढ़ने वाले जीएसटी को भी किसी कीमत पर स्वीकार न किए जाने का निर्णय लिया गया। इस पंचायत के संयोजक अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तम बंसल रहें। इस मौके पर संगठन के प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, दीपक अग्रवाल, आलोक कुमार अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सौरभ कपूर, बालकृष्ण अग्रवाल, विभूति मोहन सिंघल,अनिल मौर्या, आशीष अग्रवाल, अकुर अरोरा, राम कुमार सोनी, हनुमान सोनी,हेमंत गुप्ता,शिवकुमार गुप्ता,केके सोनी,गोविंद कौशल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।