Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: परमात्मा से जुड़ने का एकमात्र साधन कथा श्रवण: रामानन्दाचार्य

बमबम यादव

Thu, May 26, 2022

पूराबाजार विकास खंड के रहेरवा नारा गांव में भागवत कथा का उल्लास चरम पर

अयोध्या। पूराबाजार विकास खंड के रहेरवा नारा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरुवार को कथा का रसपान कराते हुए जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि
भगवान से पूर्णता से जुड़े बिना जीवन में हमेशा अपूर्णता बनी रहती है पूर्ण एकमात्र परमात्मा है उनसे जुड़ने का एकमात्र साधन कथा श्रवण है। भगवान की कथा श्रवण कर जो भाव सृजित होगा उस भाव के अनुसार भगवान भाषित होने लग जाएंगे। रामानन्दाचार्य जी ने कथा के तृतीय दिवस में कहा कि एक भक्त मुमुक्षु बनकर परीक्षित गंगा के पावन तट पर विराजमान होकर अपना भाव सुखदेव जी के चरणों में समर्पित करते हुए अपने अभिमान का परित्याग कर दिया तब सुखदेव जी महाराज ने भगवान के नाम की दिव्य महिमा बताई। नाम देखने और सुनने में जरूर छोटा लगता है और सहायता से प्राप्त हो जाता है पर प्रकृति के द्वारा प्रदत्त जो समास है आज सीजन है वह भी साजिदा से प्राप्त होता है और उसका महत्व तब पता चलता है जैसी महामारी समाज में आती है इसको धारण करने के लिए लोगों को बेबस हो जाना पड़ता है ऐसे ही भगवान का नाम है जो सहायता से आपको प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा नाम आपको मुक्ति के पथ पर ले जाने में सहायक होता है। भगवान के चरणों में ध्यान लगाने के लिए चार बातों का विशेष महत्व का उपदेश देते हुए प्राचीन बरही और पुरंजन उपाख्यान की कथा श्रवण कराके ध्रुव से बालक की कथा श्रवण कराके सुखदेव जी महाराज ने परीक्षित के तो हृदय को शांत कर दिया और कहा सर्वतो भावे भगवान में समर्पण ही सबसे बड़ा यज्ञ अनुष्ठान। कथा के यजमान अखंड प्रताप सिंह रणजीत सिंह महेंद्र सिंह ने व्यासपीठ का पूजन किया। कथा महोत्सव का संचालन गौरव दास शास्त्री व शिवेन्द्र शास्त्री कर रहे है। कथा में आज बड़ी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें