: पूर्व कैबिनेट मंत्री के गाड़ी से कर्मचारी की कुचलकर मौत
Wed, Dec 8, 2021
किसी डिबेट में शामिल होने गये थे सभी पार्टी के प्रतिनिधि
गुलाबबाड़ी में प्रवेश की परमीशन के बगैर प्रवेश की थी कार
अयोध्या। गुलाबबाड़ी मैदान में लेटे उद्यान विभाग के कर्मचारी की एक बगैर नम्बर प्लेट की कार के नीचे आने से मौत हो गयी। वहां मौजूद लोगो का कहना था कि यह कार में लगे पोस्टर के आधार पर वाहन सपा के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का था।
: मठाधीश मस्त माननीय सुस्त...
Tue, Dec 7, 2021
रामनगरी का प्रसिद्ध रामायण मेला ढूढ रहा अपना अस्तित्व
अव्यवस्थाओं के बीच आज रामायण मेला का हुआ उद्घाटन
अयोध्या । चार दशक से शुरू हुए रामायण मेला अब महज औपचारिक बनकर रह गया है। मेले के प्रति लोगों का आकर्षक भी अब पहले जैसा नहीं रहा। कभी लाखों के भीड़ की गवाह बने रामायण मेला में अब सैकड़ों की संख्या भी जुटानी मुश्किल हो चली है। आयोजन समिति, सरकारी सहायता न मिलने का रोना-रोकर अपना पल्ला झाड़ लेती है। तो वहीं अयोध्या के प्रमुख मठाधीश भी इस मेले को लेकर अपना नाम ढो रहे है। लेकिन मेले लिए बुनियादी जरूरतों को मुहैया करने के नाम पर अपने हाथ खड़े कर लेते है। 40 वर्ष पहले रखी गयी रामायण मेला की नींव अब जर्जर हो चुकी है। औपचारिकता के नाम पर स्थानीय कलाकारों व कथावाचकों के हवाले करके रामायण मेला को उसके हाल पर छोड दिया गया है। जिले में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा का दबदबा है लोकसभा सदस्य भाजपा का, 5 विधानसभा सीटें इनके कब्जे में है, नगरनिगम बनने के बाद हुए मेयर के चुनाव में भी सत्ता दल भाजपा के महापौर ने जीत हासिल की है, तो वही योगी आदित्यनाथ सूबे के मुखिया का लगाव अयोध्या से काफी है,जो किसी से छुपा नहीं है। राजनैतिक रूप से खुशहाल इस क्षेत्र में रामायण मेला की दयनीय स्थिति उस सच्चाई के सामान है जिसे किसी भी कीमत पर दर किनार नहीं किया जा सकता है इन सभी हालात के बीच न तो किसी राजनैतिक दल को रामायण मेलें में दिलचस्पी है और न ही उस भावना की जिसे पिरोकर रामायण समारोह की शुरूआत की गयी थी। अयोध्या में होने वाले इस मेले को राजनैतिक कारणों से लगातार हानि पहुंची है। सत्तारूढ़ दल के माननीय भी इस मेले की दशा सुधारने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे है। रामायण मेला औपचारिकता मात्र बनकर रह गया है। जब से सूबे में योगी सरकार बनी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव रामायण मेले के लगभग 1 महीने पहले मनाया जाता है जिसकी भव्यता के कारण रामायण मेला का अस्तित्व धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। रामायण मेले की शुरुआत उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र ने 1982 में किया था तब यह रामायण मेला राम की पैड़ी पर मनाया जाता था राम की पैड़ी बनने के उपरांत यह रामायण मेला अपना स्थान परिवर्तन करता रहा लेकिन राम कथा पार्क बनने के बाद यह अस्थाई हो गया और निरंतर वहीं पर अगहन मास की विवाह पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मनाया जाने लगा। वैसे तो रामायण मेले का उद्घाटन लगभग सूबे के मुख्यमंत्री करते थे और समापन विधानसभा अध्यक्ष लेकिन इस रामायण मेले से इसका उद्घाटन कौन करेगा यह अंतिम सत्र में भी तय नही किया जा सका। आज इस मेले का शुभारम्भ मणिरामदास छावनी के महंत एवं मेला समिति के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी के उत्तराधिकारी महंत कमननयन दास, रसिक पीधाधीश्वर जनमेजय शरण, दिगम्बर अखाड़ा महंत सुरेश दास, श्री रामाश्रम साधनाश्रम महंत जयराम दास, हनुमानगढ़ी महंत बलरामदास, वरूण दास, रामलखनदास आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन संत कमलेश दास पुरूषोत्तम दास द्वारा किया गया। रामायण मेला 10 तक चलेगा।
: गौ सेवक बचई बाबा का सारा जीवन सेवा भाव में बीता है: महंत संजय दास
Tue, Dec 7, 2021
हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के अध्यक्षता में संतों ने बचई बाबा को पुष्पांजलि अर्पित किया
अयोध्या। अजंनी गौ सेवा समिति के संस्थापक श्री हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े वरिष्ठ नागा गौ सेवक के सशक्त हस्ताक्षर बचई बाबा को रामनगरी अयोध्या के सभी संतों महंतों ने भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया। यह पूरा आयोजन सागरिया पट्टी के महंत हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के पावन अध्यक्षता में हुआ। हनुमान गढ़ी के संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा व भंडारा में रामनगरी के सभी संत महंत शामिल हुए। आये हुए अतिथियों के स्वागत संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत सत्यदेव दास, महंत जनार्दन दास, पुजारी हेमंत दास परम्परागत तरीकें से किये। इस मौके पर हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज, अनि अखाड़ा के महंत धर्मदास महाराज, महासचिव गौरीशंकर दास, हरिद्वारी पट्टी के महंत मुरली दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य, महंत कृपालु रामभूषण दास, महंत सुरेश दास, महंत इन्द्रदेव दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य महंत डा महेश दास, महंत अर्जुन दास,महंत रामकुमार दास,अभय दास, अभिषेक दास सहित पूरी हनुमानगढ़ी व रामनगरी के विशिष्ट संत महंत मौजूद रहे।