Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी में नरिश ब्रांड का पहला आउटलेट ब्रांच खुला 

बमबम यादव

Fri, Jan 14, 2022

भारत में यह 15 वां एक्सक्लूजिव ब्रांड आउटलेट है: संजीव त्रिपाठी
लोकल फॉर वोकल के उद्देश्य पर बीएल एग्रो 7 वर्षों में शीर्ष खाद्य एफएमसीजी कंपनियों में उभर कर आई 
अयोध्या। पवित्र शहर अयोध्या में नरिश ब्रांड का पहला आउटलेट ब्रांच ओपन करते हुए मुझे खुशी महसूस हो रही है क्योंकि भगवान श्री राम के शहर में बुनियादी मूल्यों के साथ शुद्धता और गुणवत्ता की गारंटी होगी यह उद्गार भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी की ब्रांच अयोध्या में लांच करते हुए बीएल एग्रो के नेशनल बिजनेस हेड संजीव त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि भारत में यह 15 वा एक्सक्लूजिव ब्रांड आउटलेट है। आउटलेट ब्रांच का शुभारंभ महंत रामविलास वेंदाती जी महाराज व बिजनेस हेड संजीव त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। नया घाट स्थित जानकी महल रोड पर स्टोर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने बताया कि उत्पादों की उचित और बड़ी रेंज होगी जिसमें दाले, अनाज, मेवे, रेडी टू कुक, पापड़, अचार, मुरब्बा, मसाले, खाद्य तेल आदि शामिल है। नरिश ब्रांड दो हजार अट्ठारह में पोषण के वादे के साथ अस्तित्व में आया और इस ब्रांड के अंतर्गत आम भारतीय रसोई के उपयोग में किए जाने वाले खाद्य उत्पादों की संपूर्ण रेंज उपलब्ध है और इस उत्पाद में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के तत्व मिले हुए हैं जो सबसे ज्यादा पोषक तत्व सुनिश्चित करते है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के लोकल फॉर वोकल अभियान की अगुवाई के तौर पर बीएल एग्रो हाल के 7 वर्षों में शीर्ष खाद्य एफएमसीजी कंपनियों में उभर कर आई है। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कई सालों से अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रसिद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें