Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

देशभर के संत-महात्मा देंगे प्रवचन, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का देंगे संदेश

शीतला माता मंदिर रोड पर भीषण हादसे से मची चीख-पुकार, श्रद्धालुओं को रौंदते हुए दीवार से टकराया ट्रक; मलबे में लोगों के

भगवदाचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक रामलीला में जीवंत हुआ रामकथा का प्रसंग, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति

वक्ताओं ने कहा—प्रेम, करुणा और मानवता ही धर्म का मूल; जातिगत भेदभाव और नफरत की राजनीति पर उठाए सवाल

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: यूपी की बहू बनीं नेहा सिंह राठौर

बमबम यादव

Thu, Jun 23, 2022

यूपी में 'का बा' गाने से चर्चा में आईं थीं, अंबेडकरनगर के हिमांशू से की शादी

लखनऊ। कभी अपने गाने यूपी में का बा से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गईं हैं। 21 जून को नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह से हुई। हालांकि, यह शादी लखनऊ नीलांश थीम पार्क में की गई। इसमें मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया था।
       नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपूरी गाने की वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था।
शादी के दौरान नेहा साड़ी पहने नजर आई। उनके घर परिवार के साथ दोस्त और करीबी लोग इस शादी में शामिल होने के लिए आए थे। बताया ज रहा है कि लखनऊ में शादी करने का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ और बाकी चीजों से दूर रहना है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नेहा सिंह राठौर और हिमांशु पहले से एक दूसरे के संपर्क में थे. दोनों के परिवारों की सहमति के बाद शादी की रस्मों को साकार किया गया. लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में शादी समारोह का आयोजन बेहद सादे तरीके से किया गया और इसमें किसी वीवीआईपी गेस्ट, नेता या अन्य किसी हस्ती को न्यौता नहीं दिया गया. शादी के दौरान नेहा खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं.

अपने लोकसंगीत से सियासत में मचाती रही हैं धूम

गौरतलब है नेहा सिंह राठौर मशहूर लोक गायिका हैं. वह बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार पर अपने गाने से निशाना साधकर सुर्खियों में आईं थीं. जब उन्होंने बिहार में ‘का बा’ और फिर यूपी में ‘का बा’ गाना गाकर धूम मचा दी थी. नेहा ने गानों के जरिए पहले नीतीश कुमार और फिर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था. इस गाने ने यूपी चुनाव में खूब सुर्खियां बटारीं. वहीं, सरकार पर निशाना साधने वाली नेहा की शैली को लोक गायिका मैथिली ठाकुर और अनामिका अंबर ने अपने ही अंदाज में जवाब भी दिया था, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ।
नेहा सिंह राठौर का जन्म साल 1997 में बिहार में हुआ था. वह कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली हैं. वह बिहार के साथ ‘यूपी में लोकगायिका के रूप में मशहूर हैं. भोजपुरी और अवधी में उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है. वह कोरोना जागरुकता पर भी गाना गा चुकी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें