Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के पांच शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

द्विदिवसीय स्मृति-स्मारोह में सुंदरकांड पाठ व श्री रामचरितमानस की चौपाइयों की गूंज ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिकता

प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, संतों की मांग:राम मंदिर में बनवासी समाज का प्रधान पुजारी नियुक्त हो

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सागर पैलेस होटल का किया शिलान्यास

हनुमानजी का प्रसाद स्वरूप पीतांबर पटका किया भेंट, अहमदाबाद जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास ने किया स्वागत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

पटना में ‘कोचिंग वॉर’: खान सर Vs रौशन सर, कौन दे रहा सबसे सस्ती पढ़ाई? : 12 हजार बनाम 10 हजार चयन का दावा! रिजल्ट के बाद आमने-सामने खान सर और रौशन सर

बमबम यादव

Sat, Jun 6, 2026

पटना में ‘कोचिंग वॉर’: खान सर Vs रौशन सर, कौन दे रहा सबसे सस्ती पढ़ाई?

12 हजार बनाम 10 हजार चयन का दावा! रिजल्ट के बाद आमने-सामने खान सर और रौशन सर

कोचिंग की जंग सड़क पर: खान सर और रौशन सर के समर्थकों में टकराव, फीस बनी बड़ा मुद्दा

पटना में खान सर और रौशन आनंद के कोचिंग संस्थानों के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दोनों शिक्षकों के समर्थक छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। खान सर ने कम फीस में पढ़ाने को लेकर हमला होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद दोनों की कोचिंग फीस चर्चा का विषय बन गई है।

पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। दोनों संस्थानों के छात्रों की एंट्री के बाद यह मामला सड़क तक पहुंच गया है। छात्र अपने-अपने शिक्षकों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं और एक-दूसरे के दावों को गलत बता रहे हैं। खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट की खबर के बाद बुधवार को उनके समर्थक छात्र सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, गुरुवार को खान सर के कोचिंग संस्थान में पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर उनके संस्थान के हजारों छात्र भी सड़क पर उतर आए।

किसके कितने हैं फीस

मंगलवार रात खान सर ने दावा किया था कि वह कम फीस में पढ़ाते हैं और इसी वजह से रौशन आनंद तथा उनके समर्थकों ने उनके कोचिंग संस्थान पर हमला किया। ऐसे में फीस को लेकर भी बहस तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन छात्रों को अधिक किफायती दर पर कोचिंग उपलब्ध करा रहा है।

कोर्स के नाम खान सर के फीस रौशन आनंद सर के फीस

बीपीएससी- ऑन लाइन खान सर- 4500 रोशन सर- 5000

बीपीएससी- ऑफ लाइन खान सर- 20000 रोशन सर- 10000

बिहार दारोगा- ऑन लाइन खान सर- 299 रोशन सर- 999

बिहार दारोगा- ऑफ लाइन खान सर- 6000 रोशन सर- 2999

NCERT बैच- ऑन लाइन खान सर- 1500 रोशन सर- 1000

NCERT बैच- ऑफ लाइन खान सर- 2500 रोशन सर- 1000

बिहार पुलिस- ऑन लाइन खान सर- 500 रोशन सर- 999

बिहार पुलिस- ऑफ लाइन खान सर- 4999 रोशन सर- 2100

ऑनलाइन में खान सर, ऑफलाइन में रौशन सर सस्ते

ये आंकड़े दोनों संस्थानों के ऑनलाइन पोर्टल से लिए गए हैं। इनके अनुसार ऑनलाइन कोचिंग के मामले में खान सर की फीस रौशन आनंद की तुलना में थोड़ी कम है। वहीं, ऑफलाइन कोचिंग की फीस रौशन आनंद के संस्थान की अपेक्षाकृत खान सर के कोचिंग से कम है।

कोचिंग रिजल्ट पर छिड़ी जंग

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम को इस विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। मंगलवार को 19,838 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी हुआ। इसके बाद खान सर ने दावा किया कि सफल हुए उम्मीदवारों में करीब 12,000 उनके छात्र हैं। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने दावा किया कि उनके संस्थान के 10,000 छात्रों का चयन हुआ है। इन दावों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें