: भक्ति भवन माेतिहारी मंदिर मेंअनमोल गुरुकुलम का हुआ भव्य उद्घाटन
Thu, Apr 6, 2023
छात्र-छात्राओं को श्रीरामकथा व श्रीमद् भागवत कथा का दिया जायेगा प्रशिक्षण
अयाेध्या। भक्ति भवन माेतिहारी मंदिर, स्वर्गद्वार में महंत रामप्रवेश दास महाराज के पावन सानिध्य में अनमोल गुरुकुलम का भव्य उद्घाटन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं को श्रीरामकथा व श्रीमद् भागवत कथा का प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्य अतिथि श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास ने दीप प्रज्वलन कर अनमोल गुरुकुलम का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चाें काे श्रीमद् भागवत अध्ययन के लिए वृंदावन धाम जाना पड़ता था। लेकिन अब अयोध्या में अनमोल गुरुकुलम खुल जाने से उन्हें वृंदावन नही जाना पड़ेगा। एक पीठ से श्रीरामकथा एवं भागवत कथा दाेनाें पढ़ाई जायेगी। जहां किसी प्रकार का भेदभाव ना हाे वही गुरुकुल है। ऐसे एक नही हजारों गुरुकुल देश में हाेने चाहिए। जाे हिंदुस्तान की विजय पताका पूरे विश्व में फहरायें। उन्होंने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण में काेई अंतर नही है। श्रीरामकथा व श्रीमद् भागवत कथा का अध्ययन करके बच्चे धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए आगे निकलें। लाेगाें काे सनातन धर्म के बारे में बताएं। उन्हें मुख्य धारा से जाेड़ें। जनजागृति, धर्म और कथा माध्यम से लाेगाें काे जागरूक करें। उत्तर प्रदेश सरकार कई जिलाें में संस्कृत विद्यालय खाेलने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ काे बहुत-बहुत साधुवाद है। दशरथ महल के विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम के धाम में श्रीरामकथा ताे चलती ही रहती है। लेकिन अब यहां श्रीमद् भागवत कथा भी पढ़ाई जायेगी। इसके लिए अनमाेल गुरुकुलम खुल गया है। जाे हम सबके लिए साैभाग्य की बात है। बावन मंदिर के महंत वैदेहीवल्लभ शरण महाराज ने कहा कि जब जन्म-जन्मांतर के पुण्य एकत्र हाेते हैं। ताे भागवत की एक कड़ी सुनने को मिलती है। सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार रामायण, भागवत व गीता के माध्यम से हाे सकता है। इसके अलावा उद्घाटन अवसर पर जानकी कुंज महंत वीरेंद्र दास, सीताराम निवास महंत सत्येंद्र दास वेदांती, लालकाेठी महंत शत्रुघ्न दास, भागवत विद्यापीठ महंत तुलसीदास नव्यन्यायाचार्य, गहाेई मंदिर महंत रामलखन शरण गहाेई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वृंदावन धाम से पधारे अनमोल गुरुकुलम के प्रशिक्षक पं. अनमोल कृष्ण ने संत-महंत, धर्माचार्यों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। पं. अनमोल कृष्ण ने कहा कि इस गुरुकुलम में प्रशिक्षिका साक्षी किशाेरी छात्र-छात्राओं को श्रीरामकथा और प्रशिक्षिका अन्नपूर्णा किशाेरी श्रीमद् भागवत कथा का प्रशिक्षण देंगी। कार्यक्रम का संचालन बधाई भवन के महंत राजीवलाेचन शरण ने किया। इससे पहले संताें द्वारा वैदिक मंत्राेच्चारण संग व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया गया। इस माैके पर संजय शुक्ला, ममता दीदी, आचार्य ब्रहमजीत द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला आदि माैजूद रहे।
: इंडियन आइडल के ऋषि सिंह पहुंचे रामनगरी, संतों का लिया आशीर्वाद
Wed, Apr 5, 2023
हनुमानगढ़ी पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास की अगुवाई में गूंजा जय श्रीराम का नारा
वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ऋषि सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते
संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में संतों ने ऋषि को दिया आशीर्वाद
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या मंदिर और मूर्तियों की ही नहीं बल्कि कला व संगीतकार की भी नगरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राम नगरी का एक लाल इन दिनों इंडियन आइडल में अपनी आवाज से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध दिया। कहते हैं प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती अपनी आवाज का जादू पूरी दुनिया में फहराने वाले रामनगरी के लाल के अयोध्या आगमन को लेकर पूरी नगरी ने हाथ पसार दिए।
जैसे ही ऋषि सिंह रामनगरी हनुमानगढ़ी पहुंचे वैसे ही वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास की अगुवाई में गगनभेदी जय श्री राम के नारे लगने लगे पूरा हनुमानगढ़ी परिसर खुशियों से झूम उठा। पुजारी हेमंत दास ने ऋषि को हनुमानजी महाराज का दर्शन पूजन कराया इसके बाद संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास का आशीर्वाद ऋषि सिंह ने लिया। महंत संजय दास ने कहा कि भगवान राम की जन्म स्थली के लाल ने रामनगरी का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। महंत संजय दास ने कहा कि अयोध्या के लाल ऋषि सिंह की अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर अयोध्या ही नही पूरे देश बल्कि पूरे विश्व के संगीत जगत को गर्व है। माँ सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है। इस मौके पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, अभिषेक दास, विराट दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत व आमजन मौजूद रहें।
ऋषि सिंह का जन्म से लेकर शिक्षा-दीक्षा और संगीत के क्षेत्र में अयोध्या में ही अपनी पहचान बनाई। साथ पढ़ने वाले युवा, रहने वाले बुजुर्ग का प्रेम और आशीर्वाद मिला और आज एक ऐसी दिशा जहां से लंबी उड़ान तय करने के लिए राम नगरी का लाल बेताब हैं।
संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ऋषि सिंह का सम्मान करते
: सद्गुरूदेव पुण्यतिथि रजत जयंती महा महाेत्सव मनाया जा रहा: डा महंत रामानंद दास
Wed, Apr 5, 2023
पंडित अखिलेश्वर दास महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर मंदिर में छाया उल्लास
व्यासपीठ का पूजन करते महंत डा रामानंद दास महाराज
सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में बह रही अमृत वर्षा
अयोध्या। रामनगरी के श्री राम कुंज कथा मंडप में पंडित अखिलेश्वर दास महाराज के 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित महा महोत्सव में मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज ने कहा कि श्री महाराज जी कि वाणी सुनने और दर्शन प्राप्ति का माैका मुझे भी मिला है।उन्होंने कहा वर्तमान में महापुरूषों की वाणी बहुत कम सुनने को मिल रही है। हम सब महापुरूषों के चरण का आशय लेते रहें। सेवा ही परम धर्म है। हम लोगों ने सेवा व्रत का संकल्प लिया है। राष्ट्र है। ताे हम हैं, हमारा धर्म है। राष्ट्र के ऊपर बहुत बड़ा संकट चल रहा है। महापुरूषों की कृपा से सब संकट दूर हाेगा।
महा महाेत्सव में लक्ष्मणकिलाधीश महंत मैथिलीरमण शरण,हनुमत निवास महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत रामभूषण दास कृपालु ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्रीरामकुंज कथा मंडप के वर्तमान पीठाधीश्वर व पं. अखिलेश्वर दास सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष आचार्य महंत रामानंद दास ने बताया कि सद्गुरुदेव साकेतवासी पं. अखिलेश्वर दास महाराज की यह 25वीं पुण्यतिथि है। सन् 1999 में उनका साकेतवास हुआ था। यह उनके साकेतवास का 25वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में सद्गुरूदेव पुण्यतिथि रजत जयंती महा महाेत्सव मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में मंदिर परिसर में 2 मार्च से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। श्रीधाम वृंदावन से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कथाव्यास डॉ. रामकृपाल त्रिपाठी अपने मुखारविंद से भक्तगणाें काे अमृतमयी श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महा महाेत्सव रामनगरी के जितने विशिष्ट संत-महंत व विभूतियां हैं। वह सब पधार रहे हैं। मणिरामदास छावनी के बड़े महाराजश्री भी कार्यक्रम में पधार चुके हैं। श्रीमद् भागवत कथा 8 मार्च तक चलेगी। उसके बाद 9 मार्च काे सद्गुरूदेव के वार्षिक विशाल भंडारा से महा महाेत्सव का समापन हाे जायेगा। इससे पहले महंत डॉ. रामानंद दास महाराज ने कार्यक्रम में पधारे हुए संत-महंत व धर्माचार्यों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। इस माैके पर अशाेक दास, विष्णु दास समेत अन्य संत-महंत एवं भक्तगण उपस्थित रहे।