Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरु सेवा के नायक महंत संजय दास का जन्म दिन मना सेवा दिवस के रुप में

बमबम यादव

Thu, Sep 21, 2023

संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनाया सेवा दिवस,अंध विद्यालय, वृद्धा आश्रम, कुष्ठ आश्रम में फल अन्न व वस्त्र किया गया वितरण

महंत संजय बाबा का जन्म दिवस का उद्देश्य गरीबों असहायों व दीन दुखियों के सेवा से जुड़ा रहा: पुजारी हेमंत दास

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्ताराधिकारी संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के जन्मदिन को संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी ने विशाल सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस सेवा दिवस के मूल में गरीबों असहायों व दीन दुखियों के सेवा से जुड़ा रहा। जिसमें सबसे पहले हनुमानगढ़ी पर विशेष पूजा अर्चना किया गया और हनुमत यज्ञशाला के हवन कुंड में आहुतियां डाली गई। इसके बाद कनक बिहारी सरकार का पूजन हुआ। इसके बाद श्रीराम अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना,वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्ध महिलाओं को फल वितरण किया गया और विकलांग अंध विद्यालय में विकलांगों की सेवा की गई। सेवा दिवस में अनवरत चल रहे श्री ज्ञान अन्नक्षेत्र को और भी भव्य वृहद रुप से आज संचालित किया गया। इसके बाद बाकायदा भगवताचार्य स्मारक सदन में गोष्ठी व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों ने महंत संजयदास को आशीर्वाद दिया।
सेवा दिवस के प्रणिता गुरु सेवा के नायक आदर्श संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि सनातन धर्म का मूल मंत्र सेवा है। यही हम अपने परम पूज्य गुरुदेव महंत ज्ञान दास जी महाराज से सीखे है। आज हम जो भी कुछ है वो पूज्य गुरुदेव भगवान के कृपा से है। इसलिए आज अपने जन्म दिवस पर हम सभी लोग सेवा दिवस के रुप में मना रहें है।निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास ने कहा संकट मोचन सेना का मुख्य उद्देश्य सेवा है। महंत संजय दास बहुत बधाई के पात्र है आज समाज में सेवा प्रकल्प की वजह से लोगो के दिलो में संजय दास ने जगह बनाया है। रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि  संजय दास नये साधुओं के लिए एक मिशाल है। रामानंद सम्प्रदाय में सेवा ही परिचय है। बड़ा भक्त माल के महंत अवधेश दास महाराज महंत संजय दास को बधाई देने पहुंचे। बधाई देते हुए महंत अवधेश दास ने कहा सनातन धर्म की ध्वज पताका फहराने में हनुमानगढ़ी के संतो का विशेष योगदान रहा है। आज इसका नेतृत्व महंत संजयदास जी कर रहें है। महंत संजयदास जी की गुरु सेवा बहुत ही अनुकरणीय है। आज के साधु संत इनसे सीखे कि कैसे अपने गुरु की सेवा करनी चाहिए। आज हम सभी इस सेवा दिवस के शामिल होकर लोगों की सेवा कर रहें है।
गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास ने कहा संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज निरंतर उत्तरोत्तर अयोध्या में सेवा का कार्य करते रहे है। इनका जन्मोत्सव सेवा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है और मैं आशा करता हूं की निरंतर यह सेवा का कार्य अयोध्या की धरती से पूरे भारत में चलता रहेगा।संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने कहा मैं हनुमान जी से निवेदन करता हूं दिन प्रतिदिन पूज्य महंत संजय बाबा जी के ऊर्जा और उत्साह में संवर्धन करते रहें जिससे निरंतर समाज में सेवा का कार्य चलता रहे। हम सभी का संजय बाबा सदैव मार्गदर्शन ऐसे ही करते रहें जिससे लोगों की सेवा ऐसे रोती रहें। इस मौके पर इस मौके पर जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य, महंत जनार्दन दास, महंत हरिभजन दास, महंत मनीष दास, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण शरण सिंह,महंत रामदास, महंत छविराम दास, महंत अजीत दास, महंत सत्यदेव दास, प्रेम मूर्ति कृष्णकांत दास,अंकित दास, शिवम जी, कल्लू जी, अभिषेक दास, विराट दास, अभय दास, संगीतज्ञ राजूजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें