: करतलिया पीठाधीश्वर का संतों ने किया अभिनन्दन
Tue, Apr 4, 2023
सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास के जन्मदिन पर संतों ने अभिनन्दन कर दिया आशीर्वाद
अयोध्या। मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर युवा महंत बालयोगी रामदास महाराज के जन्म दिवस पर मंदिर में संत समागम व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के संतों ने करतलिया पीठाधीश्वर का अभिनन्दन कर आशीर्वाद दिया। महंत बालयोगी रामदास महाराज लगातार समाजसेवी, गौ सेवा व साधु संतों ने सेवा किया करते है। इनकी लोकप्रियता इसी से परिभाषित होती है कि जन्मदिन पर सोशल साइट्स पर सुबह से ही साधु संत गृहस्थ व नेतागण लगातार बधाइयां दे रहे थे। करतलिया बाबा आश्रम में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा रहा। अपने जन्मदिन पर भक्तों को सम्बोधित करते हुए करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर युवा महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवी है। और जन्मदिन पर हम व हमारे भक्त अपने आसपास एकदूसरेलोगों की मदद करें। सेवा ही परमोधर्मः है। बधाई देने वालों में मुख्य रुप से महंत परशुराम दास, महंत आनंद दास, महंत दिलीप दास त्यागी, महंत विनोद दास, महंत कन्हैया दास, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन,पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, चौधरी बलराम यादव, मशहूर डेंटल सर्जन डॉक्टर अनुराग आनंद, अखिलेश पाण्डेय, इन्द्र पाल यादव, मोहम्मद अपील बबलू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
: महोत्सव के उल्लास में डूबा रहा हनुमान बाग
Tue, Apr 4, 2023
मंदिर में हुआ रामार्चा पूजन, कठिया परिवाराचार्य महंत राम रतन दास का हुआ अभिनन्दन
कठिया परिवाराचार्य महंत राम रतन दास का अभिनन्दन करते महंत जगदीश दास महाराज
भजनानंदी संत हनुमान बाग के महंत जगदीश दास के सानिध्य में मनाया गया उत्सव
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्याधाम के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर इन दिनों महा महोत्सव से पुलकित रहा। मौका था मंदिर में श्रीरामनवमी के पावन पर्व का जो बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसके उल्लास में मंदिर प्रांगण में कई दिनों तक उत्सव चला। जिसे पीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास महाराज ने अपना सानिध्य प्रदान किया। महोत्सव के क्रम में सर्वप्रथम प्रातःकाल भगवान का विधिवत अभिषेक पूजन हुआ। तत्पश्चात नवीन वस्त्र धारण कराकर उनका दिव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद उन्हें 56 भोग लगाकर भव्य आरती उतारी। संतों और भक्तों का उल्लास देखते हुए बन रहा था। वह पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रमे रहे। जो खुशी से झूम रहे थे। उत्सव के क्रम में मंदिर में रामार्चा पूजन किया गया जिसमें रामनगरी के कठिया परिवाराचार्य महंत राम रतन दास महाराज, श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, हनुमानगढ़ी के युवा नागा संत मामा दास,प्रसिद्ध पीठ श्रावण कुंज के महंत रामेश्वरी शरण व सीओ राजेश तिवारी सहित सैकड़ों विशिष्ट संतों का अभिनन्दन महंत जगदीश दास ने किया। उत्सव का क्रम देररात्रि तक चलता रहा, जिसमें अयोध्यानगरी के अनेकानेक कलाकारों ने अपने गायन-वादन से चार-चांद लगा दिया। कलाकारों ने महोत्सव में शमां बांध दी। इससे संत-महंत, भक्तगण भजनानंदी संत हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज ने कहा कि अयोध्या संतों की नगरी है। जहां के मठ-मंदिरों में बराबर उत्सव, समैया का कार्यक्रम चलता रहता है, जिसमें लाखों संत-महंत व श्रद्धालुगण शामिल होते हैं और उत्सव में गोता लगाते हैं। साथ ही भगवान के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित करते है। कार्यक्रम की देखरेख व व्यवस्था में सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री लगें रहें।
: सपा सरकार में किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं: आनंद सेन
Tue, Apr 4, 2023
पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा, साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
जब भी नौजवान सड़क पर उतरता है तो परिवर्तन होकर रहता है: तेजनारायण पाण्डेय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के युवा नेता नरेंद्र यादव निवासी डोभियारा मिल्कीपुर ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी से साइकिल यात्रा की शुरुआत की। साइकिल यात्रा को रवाना करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि नौजवान नेता नरेंद्र यादव साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए ।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि जब भी नौजवान सड़क पर उतरता है तो परिवर्तन होकर रहता है। श्री पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनमानस त्रस्त है महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि नरेंद्र यादव ने जो साइकिल यात्रा निकाली है इससे पूरे प्रदेश में सपा के पक्ष में माहौल बनेगा। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि नौजवान की साइकिल यात्रा से पूरे प्रदेश में सपा सरकार के पक्ष में माहौल बनेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव हामिद जाफर मीसम, चौधरी बलराम यादव, मो हलीम पप्पू, संजय यादव, ननकन यादव, जेपी यादव, पंकज पांडे, अंसार अहमद बब्बन, डॉ अनुराग यादव, रोहित यादव भललू, रत्नाकर दुबे, सुरेश कुमार बबलू, अजीत कुमार, राम उजागर आदि लोग मौजूद रहे।