Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमानगढ़ी का होगा भव्य सौंदर्यीकरण, लगेगा एक्सीलेटर व लिफ्ट: महंत संजयदास

बमबम यादव

Wed, Sep 13, 2023

संकट मोचन सेना के तत्वावधान में हुआ भंडारा

संतों का आशीर्वाद लेते भक्त

राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के संयोजन में हुआ विशाल भंडारा

अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी में शीर्ष श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने बताया कि अयोध्या जी में भगवान श्री राम का दिव्य भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसी के साथ भगवान श्री हनुमानजी के मंदिर का भी भव्य सौंदर्यीकरण हनुमानगढ़ी अखाड़े के द्धारा होगा जो पूज्य गद्दी नशीन जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। इसका सारा खर्चा अखाड़ा करेंगे।
हनुमानगढ़ी गद्दी नशीन श्री महंत प्रेम दास जी महाराज की कृपा पात्र शिष्य महंत डॉ महेश दास महाराज ने बताया कि हनुमानगढ़ी के सौंदर्यीकरण में सरकारी रुपया नही लिया जायेगा इसमें जो भी खर्चा आयेगा उसे पूज्य गुरुदेव भगवान श्रीगद्दी नशीन जी महाराज के दिशानिर्देशन में अखाड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी का ऐतिहासिक सौंदर्यीकरण होगा। इसी कड़ी में आज संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन संकट मोचन सेना के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने किया। इसमें हनुमानगढ़ी के नागा साधु संतों ने प्रसाद पाया। महंत संजयदास ने बताया कि वैसे तो श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र के माध्यम से नित्य प्रतिदिन हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर संकट मोचन सेना के तत्वावधान में प्रसाद वितरण किया जाता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद पाते है। उन्होंने कहा कि आज उनके परम प्रिय शिष्य जोगेन्द्र सिंह मुजफ्फरनगर द्धारा भड़ारे का आयोजन किया गया था। जिसमें संतो का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य व गद्दी नशीन श्री महंत प्रेम दास जी महाराज की कृपा पात्र शिष्य महंत डॉ महेश दास, महंत इन्द्रदेव दास, राजेश पहलवान, महंत सत्यदेव दास, महंत हरिभजन दास, महंत पवन दास, अजीत दास, अभिषेक दास, कृष्ण कांत दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें