: जुलाई तक पूरा हो जाएगा एयरपोर्ट का काम
Sun, Mar 19, 2023
अयोध्या में चल रहीं 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं
मैन पॉवर बढ़ाकर तीन शिफ्ट में काम कराने और समय से पूरा करने के दिए निर्देश
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास के लिए केंद्र व प्रदेश शासन की ओर से 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। एक वर्ष में जब यह धरातल पर उतरेंगी तो दुनिया अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में देखेगी। श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर तय समयसीमा के अंदर आगे बढ़ रहा है। प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होकर देश-दुनिया पर कृपा का प्रसाद बरसाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर मीडिया से मुखातिब थे। सीएम ने कहा कि आज अयोध्या में दर्शन-पूजन के साथ केंद्र-राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन व समीक्षा की। सीएम ने कहा कि मैंने भी कई कार्यों को देखा, इसलिए विश्वास से कह सकते हैं कि जिस तेजी से समयबद्ध तरीके से अयोध्या के विकास के कार्य पीएम के विजन व मार्गदर्शन में बढ़ रहे हैं। अयोध्या एक वर्ष में सुंदरतम नगरी के रूप में देश-दुनिया के सामने होगी। सीएम ने कार्यों को तेज करने, परियोजनाओं में मानक की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ समयबद्ध ढंग से इसे आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि मैन पॉवर बढ़ाने के साथ तीन शिफ्ट में काम करने की आवश्यकता है, जिससे बरसात के कारण दो-तीन महीने यदि बाधा भी आती है, तब भी विकास कार्य समय से पूरा हो सके। अयोध्या में भव्य श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। 3000 मीटर का रनवे, एप्रन, टर्मिनल बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल व आवश्यकतानुसार 791 एकड़ लैंड पहले ली जा चुकी है। 2200 एकड़ लैंड के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई चल रही है।
: कलयुग में है सिर्फ नाम का महत्व : योगी आदित्यनाथ
Sun, Mar 19, 2023
सीएम योगी ने किया श्री राम क्रतु स्तम्भ एवं श्री रामलला भवन का किया लोकार्पण
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार अशर्फी भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व प्रसिद्ध अशर्फी भवन पीठ द्वारा नव निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त 75 रूम का श्री राम लला भवन एवं 28 करोड़ श्री राम नाम लिखित स्तूपम युक्त श्री राम मन्दिर का लोकार्पण त्रिदण्डी श्री रामचन्द्र जीयर स्वामी जी अध्यक्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ महाराज ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से पहले यहां राम कोट के निर्माण का भव्य कार्यक्रम हुआ है। कलयुग में नाम का केवल महत्व है। भगवान का नाम लिखने से उसका 100 गुना अधिक पुण्य मिलता है, लेकिन इस श्रीराम क्रतु स्तम्भ पर 28 कोटि नाम संरक्षित किया गया है। जो अनंत काल तक याद रहेगा। श्री रामलला भवन को लेकर सीएम ने कहा, ’’राम मंदिर निर्माण से पहले यहां भव्य भवन का निर्माण कर दिया गया है, जो अद्भुत है। यह पहल सभी को करना चाहिए। ताकि कोई भी श्रद्धालु अयोध्या आए, तो उसे अयोध्या के अनुरूप सुविधाएं मिलें। जो यहां रुक कर प्रभु का नाम स्मरण करना चाहे, या फिर साधना करना चाहे तो ऐसी सुविधा राम नगरी में मिल सके।’’सीएम ने अशर्फी भवन में संतों को संबोधित करते हुए रामचरितमानस का दोहा पढ़ा। कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा। यानी कलयुग में नाम का अपना महत्व है, उसके बारे में भी जो बात कहीं गई है।
उन्होंने कहा कि जपाती शतम् पूर्णयम् राम नाम लेखनम् यानी जप से 100 गुना पुण्य नाम लिखने से और यहां तो 28 करोड़ नाम राम कोट में संरक्षित किया गया है। इसमें निरंतर वृद्धि होती दिखाई देगी। इसका पुण्य हमें अनंतकाल तक न कि सद्मार्ग पर ले चलने की। बल्कि हम सभी को जीवन के समृद्धि मार्ग पर ले चलने की नई प्रेरणा प्रदान करेगा। समारोह के मुख्य यजमान तेलंगाना के विधायक जनार्दन रेड्डी व उनकी धर्म पत्नी रही। सीएम को 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
: भोजपुरी फिल्म नालायक, छोटकी दुल्हिन व वसीयत का एक साथ मुहूर्त
Sat, Mar 18, 2023
संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने किया मुहूर्त
हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद तीनों फिल्मों का हुआ भव्य मुहूर्त
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तीन भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त किया गया जिसमें नालायक ,छोटकी दुल्हिन और वसीयत है । इस शुभ अवसर पर हनुमानगढ़ी के संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने भोजपुरी फिल्म नालायक, छोटकी दुल्हिन व वसीयत का एक साथ मुहूर्त पूजन के साथ किया। महंत संजयदास ने फिल्म की सफलता हेतु अपना शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, शिवम जी आदि लोग मौजूद रहे। यह फिल्म पंडित ब्रदर्स फिल्म्स एमएस फिल्म एंटरटेनमेंट,एवं रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इन फिल्मों के निर्माता जनार्दन पांडे बबलू पंडित एवं महेश सिंह है। इन फिल्मों में नालायक फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे तथा उनके साथ नायिका की कास्टिंग होना बाकी है इस फिल्म का लेखन और निर्देशन गौरव पटेल गुड्डू कर रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा छायांकन डीके शर्मा ,फाइट मास्टर दिनेश यादव है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता विनय प्रकाश तिवारी एवं ओमप्रकाश सिंह हैं प्रोडक्शन कंट्रोलर रितेश पांडे व राकेश कुमार और पी आर ओ अरविंद मौर्य है। वहीं दूसरी फिल्म छोटकी दुल्हिन की बात करें तो उसके लेखक प्रकाश तिवारी निर्देशक गौरव पटेल गुड्डू तथा तीसरी फिल्म वसीयत है। प्रेस वार्ता के दौरान जनार्दन पांडे बबलू पंडित तथा महेश सिंह द्वारा बताया गया कि कलाकारों और टेक्नीशियन का चयन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कुछ कलाकार फाइनल कर लिए गए हैं जैसे कि अनूप अरोड़ा, संतोष श्रीवास्तव, संजय वर्मा, संजीव मिश्रा,रजनीश पाठक, संजू सोलंकी, आरके गोस्वामी, सी पी भट्ट, धामा वर्मा, जनार्दन पांडे बबलू पंडित, डॉ बीएम राय, महिमा गुप्ता, कृष्णा यादव, विवेक पांडे, प्रिया वर्मा, विद्या सिंह, पूजा तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, मनोज सिंह चौहान, रतन कालिया, चिंटू सागर, बृज मोहन तिवारी, गणेश सिंह,शिव शंकर यादव, इंद्रेश त्रिपाठी, डाली गुप्ता, अंजली भारती, सतीश कुमार, सोनू पांडे, , मोनिका मिश्रा और अशोक कुशवाहा है। उन्होंने बताया कि बाकी कुछ मुख्य कलाकारों टेक्नीशियन का चयन होते आपको सूचना दी जाएगी इस फिल्म की प्री- प्रोडक्शन की प्रक्रिया लगभग लगभग पूरी कर ली गई है और बहुत ही जल्द फिल्म का फिल्मांकन किया जाएगा।