: नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज
Sat, Mar 11, 2023
कार्यक्रमों को लेकर प्रभारियों ने किया मंथन
अयोध्या। रामनगरी में होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी संबंध में शुक्रवार को श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की बैठक तीन कलश तिवारी मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान नौ दिन तक चलने वाले विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम प्रभारियों ने मंथन किया। बैठक का मार्गदर्शन समिति के संरक्षक गोपाल ने किया। महंत गिरीश त्रिपाठी ने कहा समाज की एकता और समरसता के लिये हम सभी संकल्पबद्ध है। प्रभु ने जिस मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी उसी का हम सभी अनुसरण कर रहे हैं। शरद शर्मा ने बताया कि भारतीय नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर मतगजेंद्र से संत धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में रामकोट की परिक्रमा, इससे पूर्व युवा शक्ति द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। उसके उपरांत प्रत्येक दिवस धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर निकलने वाली परिक्रमा को लेकर संत धर्माचार्यों की 15 मार्च को एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गयी है।बैठक में योगगुरु डॉक्टर चैतन्य, कवि अशोक टाटंबरी, संत एनवी दास, संस्कार भारती के हरीश श्रीवास्तव, विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर, महानगर अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक, डॉ. रवि तिवारी, डॉ. उपेंद्र मणि, चंद्रशेखर, विवेक पांडेय, डॉ. सुधाकर, सीमा आदि उपस्थित रहे।
: महंत रामलोचन दास को संतो ने किया नमन
Fri, Mar 10, 2023
कामधेनु आश्रम में हुआ श्रद्धांजलि सभा, अतिथियों का स्वागत महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास ने किया
महंत रामलोचन की गणना रामनगरी के साधक संतों में होती रही: रामदिनेशाचार्य
अयोध्या। नयाघाट स्थित कामधेनु आश्रम के महंत रामलोचन दास का त्रयोदशी संस्कार बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि महंत रामलोचन दास जी की गणना रामनगरी के साधक संतों में होती रही है। कामधेनु आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास महाराज ने कहा कि श्री गुरुदेव भगवान सेवा में विश्वास रखते थे और सेवा ही बैकुंठ वास का मुख्य कारण बनता है। इसीलिए महाराज के नियमानुसार आश्रम में गौ सेवा, संत सेवा निरंतर चलती रहती है। संतो ने महाराज के प्रति भाव रूपी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किये। इस अवसर पर वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। आये हुए अतिथियों का स्वागत महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास ने किया। इस अवसर पर मणिराम दास छावनी के महंत कमलनयन दास,हनुमानगढ़ी निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत गौरीशंकर दास, महंत अवधेश दास, महंत बलराम दास,तुलसीदास जी की छावनी के महंत जर्नादन दास, राम कचेहरी के महंत शशिकांत दास, पत्थर मंदिर के महंत की मनीष दास, डाड़िया मंदिर के महंत गिरीश दास, महंत बालयोगी रामदास, महंत कृष्णकुमार दास, महंत हरिभजन दास, रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सुदीप भूषण सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: आचार्य रामदेव शास्त्री जी साधुता और सेवा की प्रतिमूर्ति थे
Fri, Mar 10, 2023
निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के प्रख्यात मूर्धन्य विद्वान् आचार्य राम देव शास्त्री को नागा संतों ने किया नमन
अयोध्या। सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी सागरिया पट्टी के मूर्धन्य विद्वान आचार्य रामदेव शास्त्री का त्रयोदशी संस्कार बड़े ही हावभाव के साथ हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसकी अध्यक्षता हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने किया।
पूज्य जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हर्याचार्य के शिष्य आचार्य रामदेव दास शास्त्री जी के त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर पूरे हनुमानगढ़ी अखाड़े का विशाल भंडारा किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आचार्य श्री को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए गद्दीनशीन जी का अभिनन्दन किये।
श्रद्धांजलि देते हुए श्री महंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य व संकटमचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा कि आचार्य रामदेव शास्त्री जी मूर्धन्य विद्वान थे। इन्होंने कई धार्मिक पुस्तकों की रचना की थी। जिसमें अयोध्या के कुंडों पर विशेष शोध किया गया था। आचार्य श्री का सानिध्य हमें हमेशा मिलता रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज ने कहा कि शास्त्री जी महाराज की रिक्त स्थान की पूर्ति अब नहीं हो सकती क्योंकि वह साधुता और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। आचार्य रामदेव शास्त्री साकेतवासी गद्दीनशीन श्री महंत राम बालक दास जी महाराज के प्रिय शिष्य जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी स्वामी हर्याचार्य महाराज के शिष्य थे और उच्च कोटि के विद्वान साधक संत थे।
आचार्य रामदेव शास्त्री के शिष्य सहदेव दास ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। आये हुए अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, अभिषेक दास व विवेक दास ने किया। इस मौके पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास महाराज, महंत रामचरन दास,पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास, जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य, तुलसीदास छावनी के महंत जनार्दन दास,गद्दीनशीन जी
के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास,महंत रामकुमार दास,महंत सत्यदेव दास, महंत नंदरामदास, महंत बलराम दास, राजेश पहलवान,
अजीत दास, सुरेंद्र दास, पुजारी रमेश दास, कौशल दास, पुजारी हेमंत दास,मामा दास, अभिषेक दास, विवेक दास, उपेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु मौजूद रहें।