: श्रावण कुंज में हुआ होली मिलन महोत्सव
Thu, Mar 9, 2023
महंत रामेश्वरी शरण के संयोजन में संतों का हुआ विशाल भंडारा, हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। रामनगरी के श्रावण कुंज मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन श्रावण कुंज की महंत रामेश्वरी शरण ने किया। इस समारोह में संतों ने अबीर गुलाल लगाकर एकदूसरे को होली की शुभकामना दी। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आये हुए संतो का अभिनन्दन महंत रामेश्वरी शरण ने किया। इस मौके पर हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, जगद्गुरू परमहंस आचार्य, महंत नंदरामदास, श्रृंगार कुंज के महंत महंत हरिभजन दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,पहलवान राजेश दास, मामा दास, पहलवान राकेश दास, रोहित शास्त्री सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: सागरिया पट्टी की हुई बैठक, नियुक्त हुए पुजारी
Thu, Mar 9, 2023
प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की अध्यक्षता में पट्टी की हुई सामुहिक बैठक
आय-व्यय के लेखों पर हुए चर्चा, पुजारी रामदास चेला श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज व पुजारी रामबाबू दास चेला डॉ महेश दास महाराज को नियुक्त किया गया पुजारी
अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी में अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी की वार्षिक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता पट्टी सागरिया के श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज ने की। बैठक में पट्टी के सभी वरिष्ठ नागातीत समेत युवा नागा साधु शामिल हुई। बैठक में पूरे साल के आय-व्यय समेत सभी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। अंत में पट्टी की ओर से हनुमानजी महाराज की सेवा पूजा राग भोग आदि के लिए दो पुजारियों की नियुक्त किया गया। जिसमें पुजारी रामदास चेला श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज व पुजारी रामबाबू दास चेला डॉ महेश दास महाराज को पुजारी नियुक्त किया गया। सभी नागा साधुओं का सम्मान श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजयदास व पुजारी हेमंत दास ने किया।
इस बैठक में अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, महंत बलराम दास, महंत इन्द्र देव दास, महंत सत्यदेव दास, महंत रामकरन दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामप्रसाद दास, अजीत दास, मामा दास, अभिषेक दास, अभय दास, श्रवण दास,अंकित दास, मोहन दास, कृष्ण कांत दास, कल्लू दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहें।
: एसएफसी म्यूजिक कंपनी ने झूमकर मनाया रंगोत्सव
Tue, Mar 7, 2023
डायरेक्टर समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने होली पर सभी को दिया शुभकामना
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब के मिसाल के रूप में जाने पहचाने जाने वाले मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के पुत्र समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने एसएफसी म्यूजिक कंपनी की ओर से रंगोत्सव का जबरदस्त कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने सभी को होली की शुभकामना दी। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें होली आई होली आई ,होली के दिन दिल खिल जाते हैं ,सा रा रा रा जोगीरा आदि विभिन्न होली के गानों पर लोगों ने नृत्य किया और अबीर गुलाल खेलकर खूब मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई भी खिलाई गई।
एसएफसी म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर सुल्तान अंसारी ने बताया कि हमें होली में लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए होली हमे सभी बुराई भूलकर प्रेम से रहना सिखाती है। हमें होली में नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बुराई पर भलाई की जीत ही होली है।
एसएफसी म्यूजिक कंपनी के रंगोत्सव कार्यक्रम में रामनगरी के विशिष्ट संत व गणमान्य लोग शामिल हुए।