Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महाराष्ट्र के सीएम अयोध्या के विकास व सांस्कृतिक में होगें भागीदारी: अनूप चौधरी

बमबम यादव

Fri, Apr 14, 2023

श्री चौधरी ने महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम से मुलाक़ात कर अयोध्या धाम आने के लिये व्यक्त किया आभार

उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र जी से मुलाकात करते भाजपा नेता अनूप चौधरी

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य अनूप चौधरी राम नगरी अयोध्या पहुंचे। प्रेस से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे के बाद मुंबई में कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ जहां एकनाथ शिंदे जी  मुख्यमंत्री महाराष्ट्र व उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र जी से मुलाक़ात हुई अयोध्या धाम आने के लिये आभार व्यक्त किया साथ ही अयोध्या के विकास और योगी जी के कार्यों की प्रशंसा की और कहा की यूपी पहले अपराध के लिए जाना जाता था लेकिन अब विकास के लिए जाना जाता है। श्रीचौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कई मुद्दों पर बात हुई। वह बहुत जल्द दोबारा अयोध्या दौरा करेंगे और इस बार का दौरा धार्मिक दौरे के साथ सांस्कृतिक दौरा भी होगा क्योंकि अयोध्या पूरे विश्व का केंद्र बिंदु है और यहां सभी राज्य अयोध्या में अपने राज्य के भवन के साथ सांस्कृतिक डेवलपमेंट भी चाहते हैं। जिससे वहां के कल्चर, वहां की संस्कृति अयोध्या में भी दिखे।
उन्होंने बताया कि एकनाथ शिंदे भी चाहते हैं कि अयोध्या में महाराष्ट्र की संस्कृति और यहां के कुछ धार्मिक स्थल अयोध्या में डिवेलप किए जाएं जिसको लेकर वे दूसरा दौरा करेंगे। वह सांस्कृतिक विकास के लिए भी होगा और यह हमारे अयोध्या के लिए बहुत सुखद है कि एक ही स्थान पर सभी देशों सभी प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को देखने का मौका मिलेगा। इससे श्रद्धालु अयोध्या में कई दिन रुकेंगे जिससे अयोध्या के लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा। श्री चौधरी ने कहा कि शिंदे साहब से रोजगार को लेकर भी बात हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें