: एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य
Sat, Sep 3, 2022
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुआ प्रसव
बीकापुर-अयोध्या। बीकापुर में आपात सेवा 108 नंबर एंबुलेंस एक बार फिर वरदान साबित हुई है। बीकापुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेथू कनक गांव से सीएचसी ले जाते समय गांव के बाहर ही 108 नंबर एंबुलेंस के कर्मियों ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा जच्चा-बच्चा की जान बचाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली और एम्बुलेंस में मौजूद इएमटी व मेडिकल टैक्नीशियन का आभार व्यक्त किया। बीकापुर थाना क्षेत्र के मलेथू कनक निवासी धर्म प्रताप मौर्या की पत्नी रीता देवी उम्र 35 की बीती रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने फोन से इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस पर दिया। सूचना के कुछ मिनट बाद एंबुलेंस आ गई। उसमें इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) यादव राम और पायलट विनय वर्मा तैनात थे। ईएमटी यादव राम ने बताया कि एंबुलेंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही मलेथू कनक गांव के पास गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। गर्भवती की स्थिति बिगड़ने लगी तो पायलट ने एंबुलेंस को किनारे रोक दिया। गर्भवती की परिजन और ईएमटी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके बाद गर्भवती ने अपने पुत्री को जन्म दिया।
: ट्रक से टकराई स्कूली बस, दर्जनों बच्चे हुए घायल
Sat, Sep 3, 2022
हादसे के समय 45 बच्चे थे सवार
अयोध्या। शुक्रवार की सुबह देवकाली बाईपास पर स्कूल बस का ब्रेक फेल होने से वह एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार करीब 12 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, सभी घायल छात्र दृ छात्राओं का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है। सभी चोटहिल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। गोसाईगंज के गद्दोपुर स्थित ग्रामर्षि अकादमी इंटरनेशनल स्कूल की 25 सीटर बस से 45 छात्र-छात्राएं एनसीसी ट्रेनिंग के लिए फैजाबाद शहर में आये थे और वापसी के दौरान देवकाली बाईपास पर अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण स्कूल बस ट्रक से जा टकाराई। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को नजदीक के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। गोसाईगंज में स्थित यह स्कूल भाजपा एमएलसी हरिओंम पांडेय का बताया जा रहा है।
: इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी बने हाजी फिरोज़ खान गब्बर
Sat, Sep 3, 2022
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की मस्जिद पूरी दुनिया में मिसाल कायम करेगी: गब्बर
हाजी साहब मस्जिद निर्माण में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और इस अल्लाह की नेक नियामत को सबसे खूबसूरत बनाने का कार्य करेंगे: फिरदौस
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी, कहा-पांच एकड़ ज़मीन पर निर्माण कार्य में आयेगी तेज़ी
सोहावल-अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सोहावल स्थित ग्राम सभा धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए मिली 5 एकड़ ज़मीन की निगरानी एवं निर्माण कार्यो की देखरेख के लिए बने ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने बीकापुर विधान सभा से लोकप्रिय नेता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे समाजसेवी हाजी फिरोज़ खान गब्बर को ट्रस्टी नामित किया है। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सेक्रेटरी अतहर हुसैन ने पत्र जारी करते हुए बताया कि अयोध्या और उसके आस पास इनके काम और सामुदायिक सेवा के माध्यम से इंडो इस्लामिक संस्कृत विरासत को व्यवस्थित करने और सम्मान करने की अपार क्षमता को देखते हुए हाजी फिरोज़ खान गब्बर को इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन का ट्रस्टी नामित किया जाता है।
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन एक मस्जिद और सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण के लिए गठित एक ट्रस्ट हैस जिसमें अस्पताल, सामुदायिक किचेन और इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर शामिल हैस जिसमें आवंटित 5 एकड़ के प्लॉट में एक भी संग्रहालय शामिल है।
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट में सदस्य बनाए जाने के बाद हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि हमें उनके इस नेक काम में शिरकत करने का मौका मिला। मैं तहे दिल से इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टियों का भी शुक्रिया अदा करता हूँ। उन्होंने मुझे इस लायक समझा और अल्लाह के इस नेक काम में हाथ बटाने का मौका दिया। मैं अपने पूरे दिल से इस नेक काम में हाथ बताऊंगा और निश्चित ही यह मस्जिद पूरी दुनिया में मिसाल कायम करेगी।
हाजी फिरोज़ खान गब्बर को इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन का ट्रस्टी बनने पर सोहावल ब्लाक के पूर्व प्रमुख समाजसेवी फिरदौस खान ने कहा कि हमारे बड़े भाई को अल्लाह के इस नेक कार्य में कार्य करने का मौका दिया गया है। मै सभी ट्रस्टी गणों का शुक्रिया अदा करता हूं। और अल्लाह के शुक्र से मैं आशा करता हूं का इस नेक काम में हाजी साहब बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और इस अल्लाह की नेक नियामत को सबसे खूबसूरत बनाने का कार्य करेंगे। हाजी फिरोज़ खान गब्बर के इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन का ट्रस्टी बनने पर समाजवादी पार्टी के नेता एजाज़ अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख फ़िरदौस खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेराज खान, राशिद जमील, रौनाही प्रधान खुर्शीद अहमद, शोएब खान, पूर्व प्रधान मिर्जा शाहिद बेग, कोला प्रधान प्रतिनिधि आज़ादी सिद्दीकी, पूर्व प्रधान शफीक अहमद उर्फ अल्लन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हाजी फिरोज़ खान गब्बर के ट्रस्टी बनने से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से मिली 5 एकड़ ज़मीन पर निर्माण कार्य में तेज़ी आयेगी।