: सनातन धर्मावलंबियों की इच्छा के अनुरूप ट्रस्ट राममंदिर का कर रहा निर्माण: महंत दिलीप दास
Sat, Aug 27, 2022
सिद्ध पीठ संकटमोचन हनुमान किला के श्री महंत परशुराम दास के संयोजन में सैकड़ों संतों महंतों ने अहमदाबाद गुजरात जगन्नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर महंत दिलीप दास महाराज का किया स्वागत
अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या पहुंचे अहमदाबाद गुजरात जगन्नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर महंत दिलीप दास महाराज का स्वागत अखिल भारतीय श्रीपंच तेरा भाई त्यागी खाक चौक व बाईपास स्थित सिद्ध पीठ संकटमोचन हनुमान किला के श्री महंत परशुराम दास के संयोजन में सैकड़ों संतों महंतों ने किया। अपने दो दिन के अयोध्या प्रवास में महाराज जी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पहुंच कर रामलला के दर्शन पूजन किए साथ ही साथ अयोध्या के हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन कर संतो महंतों से मुलाकात की।
महामंडलेश्वर दिलीप दास महाराज ने बताया कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद जैसा सनातन धर्मावलंबियों की इच्छा थी उसी के अनुरूप ट्रस्ट मंदिर का निर्माण कर रहा है। मंदिर निर्माण से पूरे भारत में एकता और सामंजस्य स्थापित होगा, क्योंकि प्रभु राम किसी में भेदभाव ना करते हुए सबकी सुनते थे और गले लगाते थे साथ ही एक साथ चलने का प्रयास करते थे। यही कारण है कि आज भी विश्व में सभी देश रामराज्य की परिकल्पना करते हुए अपने देश व राज्य का संचालन करना चाहते हैं। महंत परशुराम दास महाराज ने कहा कि महाराज जी के अयोध्या आगमन पर संतों में खुशी है और संकट मोचन हनुमान किला पर महाराज जी का स्वागत किया गया साथ ही साथ निरंतर अयोध्या आते रहे और यहां प्रवास भी करें इसके लिए भी महाराज जी से संतो ने आग्रह की। श्री महंत रामदास, महंत धर्मदास महंत राम प्रताप दास महंत विजय रामदास महंत धीरेंद्र बाबा महंत अरुण दास महंत राम बालक दास महंत बालक दास सहित सैकड़ों संतो ने किया महाराज जी का भव्य स्वागत।
: हनुमान बाग में चल रहे रामकथा का हुआ समापन
Sat, Aug 27, 2022
कथाव्यास रामेश्वर बापू हरियाणी व महंत श्री चंदेश्वर बापू का विदाई सम्मान किया महंत जगदीश दास महाराज ने
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में चल रहे राम कथा महोत्सव का भव्य समापन आज समारोह पूर्वक किया गया। मंदिर में 9 दिनों से व्यासपीठ से रामकथा की अमृत वर्षा गुजरात से पधारे प्रख्यात कथावाचक रामेश्वर बापू हरियाणी ने किया। इस महोत्सव का संयोजन महंत श्री चंदेश्वर बापू सीताराम कुटीर शीलज अहमदाबाद ने किया। कथा के समापन पर मंदिर के श्रीमहंत जगदीश दास महाराज ने कथाव्यास व कथा संयोजन महंत श्री चंदेश्वर बापू का विदाई सम्मान किया। रामेश्वर बापू हरियाणी ने कहा अयोध्या बड़ी ही पवित्र नगरी है हनुमान बाग में रह कर 9 दिनों तक भगवान की कथा कहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ये पूज्य महंत जगदीश दास जी महाराज व महंत श्री चंदेश्वर बापू के कृपा आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा हनुमान बाग में बहुत स्नेह व अपनापन मिला इसके लिए पूरे हनुमान बाग परिवार को कोटि कोटि आभार। रामेश्वर बापू ने कहा कि भविष्य में पूज्य महंत जगदीश दास महाराज का आदेश मात्र होने पर पुनः भगवत कथा व सभी का सानिध्य प्राप्त करेंगे। रामकथा के संयोजक महंत श्री चंदेश्वर बापू सीताराम कुटीर शीलज अहमदाबाद ने सफल आयोजन के लिए महंत जगदीश दास महाराज व सुनील दास सहित पूरे हनुमान बाग परिवार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हनुमान बाग मंदिर का वातावरण बहुत ही दिव्य भव्य है। पूरा भक्ति मय वातावरण जो मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि आगे भी और बड़े बड़े आयोजन करते रहेंगे। हनुमान बाग के महंत जगदीश दास जी महाराज ने सभी का सम्मान विदाई करते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि जो भी भक्त यहां आकर कथा श्रवण किये है उन सभी का भगवान श्रीसीताराम जी की कृपा सदैव बनी रहें। वे पुनः अयोध्या जी आये यही आशा है। इस मौके पर सुनील दास, रोहित शास्त्री, गोलू दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: भरत जैसा चरित्र व आचरण हमें जीवन में उतारना चाहिए : रामेश्वर बापू
Fri, Aug 26, 2022
प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में राज्याभिषेक के साथ श्री रामकथा का समापन आज, होगा विशिष्ट संत धर्माचार्यों का सम्मान समारोह
अयोध्या। रामनगरी के हनुमान बाग में श्री रामकथा की अमृत वर्षा में संत साधक गोता लगा रहे है। व्यासपीठ से रामकथा की रसधार रामेश्वर बापू हरियाणी के श्री मुख से बह रही है। आज रामकथा के समापन सत्र में भरत चरित्र व राम राज्याभिषेक की कथा सुनाते हुए बापू जी ने बताया कि भरत ने बड़े भाई भगवान श्रीराम की चरणपादुका को चौदह वर्षों तक उनकी पूजा अर्चना उनका दास बनकर अयोध्या की प्रजा की सेवा की। कथाव्यास ने बताया कि यदि हमारे समाज के लोग श्रीराम चरित मानस का अनुकरण करते हुए जीवन निर्वाह करने की कला सीख ले तो समाज की सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण अपने आप हो जाएगा। कथा व्यास ने कहा कि भगवान की कथा हमारे समाज को अनुशासन और प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देती है। जिन घरों में भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण सहित हमारे देवी देवताओं एवं महापुरुषों की कथाओं का गुणगान होता है उन परिवारों में हमेशा सुख शांति बरसती है। राम लक्ष्मण भरत शत्रु जैसे भाई से हमे सभी गुण सीखना चाहिए और जिस तरह भरत ने अपने चरित्र आचरण और सादगी के साथ राज्य चलाया और प्रजा को सब कुछ दिया उससे हमे सीख लेने की जरूरत है। महोत्सव की अध्यक्षता महंत श्री चंदेश्वर बापू सीताराम कुटीर शीलज अहमदाबाद कर रहे। हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज का सानिध्य इस महोत्सव को मिल रहा।महोत्सव का संचालन व व्यवस्थापक में सुनील दास ने किया। आज की कथा में जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद के श्रीमहंत दिलीप दास जी महाराज व हरिद्वार के स्वामी विश्वेश्वरनंद जी मौजूद रहे। इस मौके पर सुनील दास, रोहित शास्त्री, गोलू दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।