: गंगा जमुनी तहजीब के मिशाल बने इमरान व सुल्तान
Wed, Jun 1, 2022
ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार को मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के संयोजन में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार पर रामनगरी अयोध्या के गंगा जमुनी तहजीब के मिशाल मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के संयोजन में समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी व समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने विशाल भंडारा कराया। कैम्प लगाकर भक्तो को हनुमानजी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में दशरथ गद्दी चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास महाराज भी शामिल हुए। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद वितरण किया गया। समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि प्रसाद वितरण कैम्प लगाकर किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ के पाचों मंगलवार को प्रसाद वितरण किया जायेगा।समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने कहा लोगों की सेवा करना हमने अपने अब्बू से सीखा है। आज भी हम सब लोग हर तरीके से सभी की मदद करते है। आज बड़ा ही पवित्र दिन है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को लगातार प्रसाद वितरण किया जाता है।
विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने हिंदू मुस्लिम एकता की एक मिसाल पेश की है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार के अवसर पर हनुमानजी के नाम पर विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी मोहम्मद इरफान नन्हे मियां के बेटे इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी ने मिसाल पेश की है। इस मौके पर दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बजरंगबली के नाम पर आयोजित भंडारे का प्रसाद आने जाने वाले राहगीरों में बांटा इस दौरान महंत बृजमोहन दास ने सुल्तान अंसारी और इमरान अंसारी के इस पहल की भूर भूर प्रशंसा करते हुए बताया कि यह भंडारा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने वालों के मुंह पर एक तमाचा। वही सुल्तान अंसारी ने कहा कि दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास की प्रेरणा से उन्होंने भंडारे का आयोजन किया है और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। बताते चलें कि समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां विगत कई वर्षों से निष्पक्ष भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं और परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा करने के साथ-साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन कर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हैं। यहां आयोजित भंडारे के दौरान सुभाष पांडे, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद शाहबाज, महताब खान, के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
: ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर भंडारे की रही धूम
Tue, May 31, 2022
बड़ी तादात में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर आज शहर के रिकाबगंज क्षेत्र में एक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया ।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया ।इस मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि जेठ के प्रत्येक मंगलवार को ऐसे आयोजन करने से न सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि लोगों को संतुष्टि भी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस माह के चारों मंगलवार को जिले में विविध आयोजन किए जाते हैं जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान हमारे आराध्य हैं और उनकी दया से ही हम सभी अपने कर्म को कर रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि आज दोपहर से भंडारा स्थल पर बड़ी तादाद में लोगों ने एकत्र होकर अपने आराध्य का स्मरण किया और प्रसाद ग्रहण किया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि रिकाबगंज क्षेत्र में आयोजित इस भंडारे में हजारों की तादाद में लोगों ने उपस्थित रहकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य कमाया श्री यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू, वरिष्ठ नेता मो हलीम पप्पू, महासचिव हामिद जाफ़र मीसम जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, संजीत सिंह, शिक्षक सभा जिलाअध्यक्ष, दान बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता बलराम मौर्या, ब्लाक अध्यक्ष तरजीत गौड़, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, महंत बालयोगी रामदास, पार्षद उमेश यादव विशाल पाल, जगत नारायण यादव, देवेश सिंह मिक्की, वरिष्ठ नेता पारसनाथ यादव,राहुल यादव पिंटू,महंत आनन्द दास, आकाश यादव महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरोज यादव संत प्रसाद मिश्रा अजय विश्वकर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता मंसूरी इलाही पार्षद राम भवन यादव प्रभु नाथ जायसवाल युवा नेता पंकज पाण्डेय आशु सिंह नीरज तिवारी संटी तिवारी राम नेवल पाल इमरान खान शशांक यादव अंजनी पाण्डेय प्रताप जायसवाल राकेश कुमार रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीर्थ स्थलों का हो रहा कयाकल्प: अनूप
Tue, May 31, 2022
रेल मंत्रालय भारत सरकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
यात्रियों सुविधाओं के लिए मिली खामियां पर अधिकारियों को चेताया कहा सरकार के मंशा के अनुरूप जनता को सुविधा मिलना चाहिए, नही तो कार्यवाही होगी
अयोध्या। रामनगरीअयोध्या पहुंचे रेल मंत्रालय भारत सरकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण। स्टेशन के मेन गेट से लेकर स्टेशन पर बैठने की व्यवस्था पंखे शौचालय खानपान व्यवस्था जैसी यात्रियों की सुविधाओं के लिए मिली खामियां पर अधिकारियों को चेताया कहा सरकार के मंशा के अनुरूप जनता को सुविधा मिलना चाहिए, नही तो कार्यवाही होगी।अनूप चौधरी ने कहा कि आज जनपद अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कुछ समय पश्चात ही रात्रि में लगभग 8 बजे फैजाबाद स्टेशन जो पहले हुआ करता था उसे हम सब नेता देश के यशस्वी ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एवं यशस्वी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनपद अयोध्या के सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर इस स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने का काम किया है। आम जनमानस की जो मांग थी जिसको देखते हुए हमारे मंत्रालय ने भी प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्री जी ने रेल मंत्री जी ने आम जनमानस के भावनाओं का सम्मान करते हुए फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया। मैंने कल उसका निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिस तरह से पहले की सरकारों में धार्मिक स्थलों का एक प्रकार से कहा जाए तो उनकी पूछ नहीं होती थी। उसके आसपास बने रेलवे स्टेशनों को कोई गलती से भी देखना नहीं चाहता था ।आज के समय में रेलवे स्टेशन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उन स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है पहले और अब में बदलाव जरूरत से ज्यादा हुई है पहले लोगों को बैठने का व्यवस्थाएं नहीं होती थी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होती थी शौचालय की व्यवस्था नहीं होती थी जहां बैठे हैं वहां नहीं है व्यवस्थाएं पहले से काफी सक्रिय हैं। इसके लिए मैं रेल विभाग के सभी बड़े कर्मचारियों को बधाई देता हूं।