Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: डकोर पीठ सन्त सेवा में सबसे आगे : मंगलपीठाधीश्वर

बमबम यादव

Sat, Sep 17, 2022

रामनगरी पहुंचने में सन्तों ने किया मंगल पीठाधीश्वर का स्वागत

40वीं पुण्यतिथि पर कल धर्माचार्य करेगे परमपूज्य स्वामी रामबालक दास को नमन

अयोध्या। महात्यागी कैंप कनक महल मंदिर जानकीघाट अयोध्या में परमपूज्य संत शिरोमणि स्वामी रामबालक दास जी महाराज की 40 वीं पुण्यतिथि 19 सितंबर को टीलाद्वाराचार्य मंगलपीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी श्री माधवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में हर्षाल्लासपूर्वक मनाया जायेगा। इस अवसर पर संत सम्मेलन का भी आयोजन होगा। आये हुए संत धर्माचार्यों का स्वागत परम्परागत रूप दक्षिणा भेट विदायी के साथ मंगलपीठाधीश्वर जी महराज करेगें। जानकारी देते हुये चौदह भाई महात्यागी के श्री महंत सीतारामदास महात्यागी जी ने बताया कि  परमपूज्य साकेतवासी अनन्त विभूर्षित संत शिरोमणि स्वामी रामबालक दास जी महाराज को संत-महांत एवं भक्तगण पुष्पांजलि अर्पित करेगें इस अवसर पर वृहद भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। मंगलपीठाधीश्वर माधवाचार्य जी महाराज ने बताया कि डकोर पीठ सन्त सेवा में सबसे आगे रहते है। पूरे भारत में करीब 8 हजार मंदिर है डकोर पीठ का। उन्होंने बताया कि रामानंद सम्प्रदाय की पूरे देश में 52 गद्दी है जिसकी सर्वप्रथम गद्दी डाकौर दाऊ जी मंदिर खाकचौक है। जिसके गद्दीपति परमपूज्य श्री रामबालक दास जी थे। अब उस गद्दी पर टीलाद्वाराचार्य मंगलपीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी श्री माधवाचार्य जी महाराज है। इस मौके पर जगन्नाथ पुरी पापुड़िया मठ बाहर भाई इंडिया के श्री महन्त रामकृष्ण दास, मंहन्त श्री हरिओम दास जी बासवाडा महामंत्री खालसा परिषद,मंहन्त हरिदास जी सिहौर अधिकारी डडिया खालसा, मंहन्त शंकरदास जी बडोदरा, महात्यागी कैम्प के मंहन्त सीताराम दास त्यागी, मंहन्त भक्तिदास नासिक, महंत गरीब दास,महंत पूर्णचंद्र दास,महंत रामचरण दास,महंत नरहरि दास व माधवाचार्य जी महाराज के प्रिय शिष्य समाजसेवी वीरेंद्र मिश्रा जी सहित सौकड़ों सन्त महन्त व भक्तगण मौजूद रहे।

रामनगरी अयोध्या पहुंचने पर टीलाद्वाराचार्य मंगलपीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी श्री माधवाचार्य जी महाराज का राघव मंदिर के महंत कुलदीप दास महाराज ने ढोल नगाड़े के बीच 101 किलो की माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें