: संतो में बंगलादेश की घटना को लेकर के काफी रोष
Sun, Mar 20, 2022
बांग्लादेश की घटना पर रोष में है श्री राम नगरी के संत योगी मोदी से मिलकर हिंदुओं और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की करेंगे मांग
अयोध्या। भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू धार्मिक स्थलों को होली के ठीक 1 दिन पहले गुरुवार को एक समुदाय विशेष द्वारा ढाका में स्थित इस्कॉन राधाकांत मंदिर को निशाना बनाया गया सूत्रों के मुताबिक लगभग 200 लोग मंदिर के पास पहुंचे और परिसर को क्षतिग्रस्त कर दिया इस घटना को लेकर के वैष्णो नगरी अयोध्या के संतों में रोष व्याप्त हुआ और संतो ने निर्णय लिया कि त्यौहार बीत जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी से मिलकर के पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे हिंदू भाइयों और उनके धर्म स्थलों की सुरक्षा की मांग की जाएगी क्योंकि आए दिन ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं जो सनातन धर्मावलंबियों के लिए बड़े ही दुख की बात है।
अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक अयोध्या व बाईपास स्थित संकट मोचन हनुमान किला के श्री महंत परशुराम दास जी महाराज ने बताया की अयोध्या के संतो में बंगलादेश की घटना को लेकर के काफी रोष है और होली के त्यौहार खत्म होते ही संतो की एक बैठक होगी जिसमें निर्णय लिया जाएगा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से बांग्लादेश के ढाका में गुरुवार को शाम करीब 7 बजे 200 से अधिक लोगों ने मंदिर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की। मीडिया के माध्यम से पता चला कि भीड़ की अगुवाई हाजी सैफुल्लाह ने की। मंदिर में तोड़फोड़ के साथ ही लूटपाट की भी खबर है। साथ ही मंदिर में मौजूद लोगों से मारपीट भी की गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इन सब घटनाओं को देख कर के क्योंकि आए दिन पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ और उनके धार्मिक स्थलों के साथ अत्याचार होता है ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जाए यह मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक नागरिक सुरक्षित है यहां सब लोग एक दूसरे की सुरक्षा करते हैं वैसे ही पाकिस्तान में गैर मुस्लिम धार्मिक स्थलों और हिंदू भाइयों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए इसके लिए साधु संत कड़ा निर्णय लेंगे और सरकार से इसकी मांग करेंगे और अपने हिंदू भाइयों के लिए लड़ाई भी लड़ेंगे।
: समाजसेवी हरिओम ने निराश्रित महिलाओं को किया सम्मानित
Sun, Mar 20, 2022
जिले के दिग्गज समाजसेवी हरिओम तिवारी द्वारा प्रदत साड़ियों को कप्तान तिवारी ने किया वितरित
सोहावल,अयोध्या। विकासखंड सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरखौली में निराश्रित महिलाओं को साड़ी वितरण कर जनपद में साड़ी वितरण की शुरुआत ज्ञातव्य हो कि जिले के वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम तिवारी लगातार समाज सेवा की ओर अग्रसर है कभी गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी कराना तो कभी गरीबों की मदद करना तो कभी निराश्रित गरीब महिलाओं को साड़ी आदि वितरित करना यह कार्य कई वर्षों से लगातार जारी है इसी क्रम में ग्राम पंचायत पिरखौली में प्रधान कप्तान तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों निराश्रित महिलाओं को साड़ियां वितरित करते हुए कहा की हरिओम तिवारी लोकप्रिय समाजसेवी हैं जो अपने राघव चरणा अनुरागी सेवादल के द्वारा हर दिन किसी न किसी गरीब को मदद पहुंचाते रहते हैं इसलिए आम जनमानस के बीच में लोकप्रिय हैं। उपस्थित अच्छन तिवारी हिटलर तिवारी धीरेंद्र सिंह राजकुमार त्यागी सोनू गुप्ता सुधीर सेन रामकेवल रावत सुशील सहित सैकड़ों लोगों ने सराहना की है।
: जानकी घाट में 22 से होगी श्रीराम कथा
Sun, Mar 20, 2022
जानकी घाट बड़ा स्थान में व्यासपीठ से कथाव्यास क्रान्तिकारी व्याख्याता स्वामी बाल भरत कहेंगे रामकथा
रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण जी महाराज के अध्यक्षता में होगी कथा, जुटेंगे देश विदेश से संत साधक
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ श्री जानकी घाट बड़ा स्थान में 22 से 29 मार्च तट होगी श्रीराम कथा। परबतसर सिटी नागौर राजस्थान व निकटवर्ती क्षेत्र के भक्तों द्धारा आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धरा पर साकेतधाम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में विराट संगीतमय श्रीरामकथा रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण महाराज के पावन अध्यक्षता में होगा। कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए देश विदेश से संत साधक आ रहे है। रामकथा का भव्य शुभारंभ 22 मार्च को होगा। उसके पहले मंदिर से श्री हनुमानगढ़ी के शाही निशान के साथ भव्य बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी जो सरयू तट तक जायेगी इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर वापस आयेगी। कथा महोत्सव के व्यास क्रान्तिकारी व्याख्याता स्वामी बाल भरत जी कहते है कि वह धामों में कथा कहते है। धाम में कथा कहना व सुनना बहुत ही फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि श्री किशोरी जी के नित्य लीलाभूमि में ये दिव्य कथा होगी। कार्यक्रम की जानकारी देते समय महंत जनमेजय शरण, महंत बलराम दास, महंत पवन कुमार दास शास्त्री जी, महंत अंगददास, महंत कृष्ण कुमार दास,महंत वरुण दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहे।