Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: तोताद्रि मठ में इंद्र-वरुण देवता के लिए अनुष्ठान शुरू

बमबम यादव

Tue, Jul 19, 2022

अयोध्या। जलवृष्टि के लिए उत्तर तोताद्रि मठ, विभीषण कुंड में इंद्र व वरूण देवता की प्रसन्नता के लिए अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान को तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य महाराज ने संयोजन प्रदान किया। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार संग अनुष्ठान का श्रीगणेश हुआ।
इसके बाद स्वामी अनंताचार्य महाराज और उनके शिष्य बालदेशिक सोपान ट्रस्ट मैनेजर केशव नारायण दुबे (प्रपन्नाचार्य) ने इंद्रदेव, वरूण देव समेत अन्य देवताओं का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य महाराज ने कहा कि अनुष्ठान के माध्यम से जन कल्याणार्थ इंद्र और वरूण देवता की प्रसन्नता के लिए भगवान से प्रार्थना की जा रही है ताकि वे बादल बनें व जल वृष्टि हो। हमारी धरा सस्य श्यामला बनने के योग्य हो सके। इस समय बिना जल के सब सूखे चले जा रहे हैं। किसान से लेकर आम जनमानस दुखी है। जो धान लगाए गए हैं वह भी जल के अभाव में सूख रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें