: अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग से मुरादाबाद में रोका गया
Thu, Feb 2, 2023
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 4 फरवरी 2023 को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार यानी योगी सरकार ने उनके हेलीकॉप्टर को लैंड होने की अनुमति नहीं दी जिसकी वजह से अखिलेश यादव बीजेपी सरकार जमकर बरसे और यह भी कहा सरकार का अंत जल्द ही होगा।अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग से मुरादाबाद में रोका जा रहा है कमिश्नर और डीएम द्वारा अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई।
: हर गाँव का नागरिक हो रहा आत्म निर्भर:अनूप चौधरी
Tue, Nov 15, 2022
पीएम नरेन्द्र मोदी के पहल पर ऐतिहासिक अभियान की हुई शुरुआत
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के क़द्दावर नेता व भगवान श्री राम लला जी के अनन्य भक्त एवं रेल मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी ने आज हर गाँव के हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य का शुभारम्भ किया। लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए तैयार होने को कहा अनूप चौधरी अचानक जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और विभिन्न गाँवों में जाकर एवं कार्यालय में बैठ कर ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यों व संकल्पों से अवगत कराया साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिये सलाह दी और हर गाँव हर नागरिक को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
बताते चलें श्री चौधरी भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत करने के साथ साथ सनातन धर्म को मज़बूत करने लिये सदैव तत्पर रहते हैं व प्रभु श्री राम लला जी के बताये मार्ग पर लोगों को चलने के लिए तैयार करते रहते है।
: ए फॉर एप्पल की जगह अर्जुन और बी फॉर बलराम की तैयार हुई नई वर्णमाला
Thu, Nov 3, 2022
नई वर्णमाला को लोग बेहद पसंद कर रहे
ए से लेकर जेड तक के शब्द भारतीय पौराणिक संस्कृति व इतिहास से लिए गए
कमला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संत प्रसाद मिश्रा कहते है अधिवक्ता को सामने आना चाहिए, प्रकाशकों को यह नई संकल्पना पसंद आ रही
लखनऊ। ए फॉर एप्पल की जगह अर्जुन और बी फॉर बलराम की नई वर्णमाला को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि आमतौर पर बच्चे अंग्रेजी की वर्णमाला में ए फॉर एप्पल और बी फॉर ब्वॉय पढ़ते आए हैं लेकिन अब बच्चे ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम भी पढ़ सकते हैं। शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप पर ऐसी ही अंग्रेजी वर्णमाला का खूब प्रसार किया जा रहा हैं। इसमें ए से लेकर जेड तक के शब्द भारतीय पौराणिक संस्कृति व इतिहास से लिए गए हैं। आपको बता दे अंग्रेजी वर्णमाला से संबंधित इस तरह की शब्दावली सीतापुर निवासी एक अधिवक्ता ने तैयार की है, लेकिन वह सामने आने पर कतरा रहे हैं।
कमला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संत प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता ने इसे बनाया तो है, लेकिन इसको लेकर वह मीडिया के सामने नहीं आना चाहते हैं। लेकिन प्रकाशकों को भी यह नई संकल्पना पसंद आ रही है और मेरठ के एक प्रकाशक ने इसे प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।
शिक्षकों का भी कहना है कि यह बच्चों के लिए अलग तरह का अनुभव होगा और इससे वे बालपन में ही भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। सोशल मीडिया पर इस तरह की अंग्रेजी वर्णमाला की पीडीएफ फाइल उपलब्ध है। इसमें शब्दों से संबंधित फोटो भी उपलब्ध हैं। साथ में संबंधित शब्द का वर्णन भी दिया गया है। उदाहरण के तौर पर ए फॉर अर्जुन है तो अर्जुन के बारे में भी एक वाक्य में वर्णन दिया गया है।
इस तरह है अंग्रेजी वर्णमाला की शब्दावली
ए - अर्जुन
बी- बलराम
सी - चाणक्य
डी - ध्रुव
ई - एकलव्य
एफ - फोर वेद
जी - गायत्री माता
एच - हनुमान
आई - इंद्र
जे - जटायु
के - कृष्ण
एल - लव-कुश
एम - मार्कंडेय
एन- नारद
ओ - ओमकार
पी - प्रहलाद
क्यू - क्वीन गांधारी
आर - राम
एस - सूर्य
टी - तुलसी
यू - उद्धव
वी - वमनावतार
डब्ल्यू - वाटर गंगा
एक्स - क्षीरब्दी द्वादशी
वाई - यशोदा
जेड - जामवंत