Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विधानसभा में उठाया अयोध्या में फायरिंग रेंज का मामला

बमबम यादव

Mon, Feb 24, 2025
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विधानसभा में उठाया अयोध्या में फायरिंग रेंज का मामला अयोध्या कैंट फायरिंग रेंज पर घोटाले का आरोप, नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आज विधानसभा में अयोध्या कैंट क्षेत्र में सेना की फायरिंग रेंज का मामला जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन में आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त में खुद संलिप्त है। पांडेय ने दावा किया कि सेना के युद्धाभ्यास के लिए 14 गांवों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ नेता और उनके करीबी लोग किसानों से सेना की अधिसूचित जमीन कौड़ियों के भाव खरीद रहे हैं और बाद में ऊंचे दामों पर बड़े व्यापारियों को बेचकर करोड़ों कमा रहे हैं। इन जमीनों पर स्कूल और कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सेना की अधिसूचित जमीन पर ही नक्शे पास कर दिए गए हैं। साथ ही, सरकार ने माझा जमथरा, जो कि सेना की अधिसूचित जमीन थी, उसे डीनोटिफाई कर दिया है और बाकी जमीनों को डीनोटिफाइड करने की तैयारी में जुटी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें