Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या नगर निगम के पांच निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बने

बमबम यादव

Wed, Feb 7, 2024

निर्दल पार्षद सुल्तान अंसारी, सौरभ सिंह सूर्यवंशी, आभा पांडे, रंजना यादव व मीरा देवी सहित सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ। अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के संयोजन में प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा बृजेश पाठक की उपस्थिति में अयोध्या निगम के निर्दल पांच पार्षद श्रीमती आभा पांडे पत्नी रिशू पांडे, श्रीमती रंजना यादव पत्नी अनिकेत यादव, श्रीमती मीरा देवी माता अमित गुप्ता, सुल्तान अंसारी तथा सौरभ सिंह सूर्यवंशी सहित सैकड़ों लोग पार्टी की रिति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या नगर निगम के विकास के लिए अयोध्या के पांच निर्दलीय पार्षदों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ अयोध्या के सैकड़ो समर्थक जो भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास की नीतियों से प्रभावित थे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर अयोध्या के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज वैश्विक स्तर पर विकसित हो रही है इससे अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोग प्रभावित हैं और प्रभु श्री राम लला का दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनकी सेवा में लगे हैं और आने वाले समय में और लोग भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे।

इस अवसर पर महंत बृजमोहन दास, पूर्व सभासद रमेश गुप्ता राणा, श्रीनिवास शास्त्री, शिव मोहन शुक्ल, विनीत पांडे, सैन्की गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, शोभित सिंह शुभम गुप्ता की उपस्थिति रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें