Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पंचकल्याणक महोत्सव पत्रिका का विमोचन किया सीएम योगी ने

बमबम यादव

Sun, Feb 23, 2025
पंचकल्याणक महोत्सव पत्रिका का विमोचन किया सीएम योगी ने जैन मंदिर के महामहोत्सव में शामिल हो सकते है सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लखनऊ। दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में विधायक रामचंद्र व कमेटी के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के साथ मंत्री डॉ. जीवन प्रकाश जैन, कमेटी के शासन संपर्क संयोजक शुभचंद्र जैन सर्राफ व संयोजक हिमांशु जी गर्ग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी ने स्वामीजी व सभी का अभिवादन किया। स्वामीजी रवीन्द्रकीर्ति ने मुख्यमंत्री से अयोध्या में जैन धर्म एवं सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी को लेकर अनेक औपचारिक चर्चाओं के मध्य ही मुख्यमंत्री को आगामी 2 मार्च से अयोध्या में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने हेतु निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष अपने करकमलों से कलावा खोलकर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन कर प्रथम अवलोकन भी किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक यथास्थिति महोत्सव में पधारने हेतु संभावनाएं भी जतायीं। चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती के प्रथम राजा भगवान ऋषभदेव हैं। साथ ही उन्होंने पूज्य गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी के प्रति अत्यधिक आदर अभिव्यक्त किया और कहा कि पूज्य माताजी इस समय की दीर्घ कालिक तपस्या से पवित्र आत्मा हैं। उन्होंने पूज्य माताजी के जन्मस्थान से लेकर उनके बारे में अन्य भी अनेक चर्चाएँ कीं। मुख्यमंत्री को माताजी के आशीर्वाद स्वरूप श्रीफल भी भेंट किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें