Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीताराम जी का वार्षिक प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बमबम यादव

Thu, Mar 13, 2025
सीताराम जी का वार्षिक प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के अगुवाई में इमली बगिया में हुआ विशाल भंडारा, संतों का हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। रामनगरी के सिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के पावन सानिध्य में सीताराम जी का वार्षिक प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी समेत पूरी रामनगरी का विशाल भंडारा हुआ। जिसमें आये हुए सभी संतो महंतो का परमपरागत तरीके से गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज व उनके कृपापात्र उत्ताराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मानस मर्मज्ञ महंत डा महेश दास जी व समाजसेवी युवा नागा संत मामा दास ने सयुक्त रुप से सम्मान किया। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ होने के कारण अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास महासचिव महंत नंदराम दास,महंत सत्यदेव दास एवं गद्दीनशीन जी के कृपापात्र उत्ताराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मानस मर्मज्ञ महंत डा महेश दास प्रयागराज महाकुंभ में रहें। कार्यक्रम की जानकारी मोबाइल पर देते हुए महंत डा महेश दास जी ने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव 1994 से लगातार होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूज्य गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया जिसमें हनुमानगढ़ी चारों पट्टी समेत रामनगरी के संत धर्माचार्य शामिल होते है जिनका अभिनन्दन किया जाता है। कार्यक्रम की देखरेख कर रहे समाजसेवी नागा संत मामा दास जी ने कहा कि इस बार भी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें रामनगरी के संत महंत व हनुमानगढ़ी के नागा संतो का अभिनन्दन किया गया। उन्होंने बताया कि महोत्सव की अध्यक्षता पूज्य गद्दीनशीन जी महाराज ने किया। इस मौके पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, जगद्गुरु परमहंस आचार्य, महंत रामकुमार दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत सुशील दास, महंत राजेंद्र दास,महंत राम नरेश दास,महंत छविरामदास, महंत इन्द्र देव दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, पहलवान मनोज दास, पहलवान मनीराम दास, उपेंद्र दास, महंत रामनारायण दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें