Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

महन्त योगीराज रघुवीर दास महाराज और महन्त राम किशोर दास रामायणी को संतो : अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक में हुआ श्रद्धांजलि सभा,विशाल भंडारे के साथ संतों का हुआ स्वागत

महन्त योगीराज रघुवीर दास महाराज और महन्त राम किशोर दास रामायणी को संतों ने किया नमन

अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक में हुआ श्रद्धांजलि सभा,विशाल भंडारे के साथ संतों का हुआ स्वागत

अयोध्या। रामनगरी में त्यागी संतों की तपोस्थली जहां पर अनेक भजनानंदी संत हुए अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक से जुड़े एवं मंगलमुखी श्री हनुमान मन्दिर आश्रम, जयपुर के सस्थापक महन्त योगीराज रघुवीर दास जी महाराज और महन्त श्री राम किशोर दास रामायणी जी महाराज दुलरासर राज. के पुण्य स्मृति मे अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या के संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगीराज रघुवीर दास जी महाराज तपोनिष्ठ संत थे निरंतर भजन करते रहते थे और सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ मानते थे। उनके साकेत वास के उपरांत मंगलमुखी श्री हनुमान मन्दिर आश्रम, नयाखेडा, जयपुर महंत रामानंद दास बनाए गए और निरंतर श्री महाराज जी के पदचिन्हों पर चलते हुए आश्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।

महंत रामानंद दास महाराज ने बताया कि यह श्रद्धांजलि सभा का पूरा कार्यक्रम अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक, अयोध्या के श्री महंत बृजमोहन दास महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अयोध्या के सभी संत महंत श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए सभी का आभार व्यक्त करता हूं, श्री रामानंद दास जी महाराज ने श्रद्धांजलि सभा में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। श्रद्धांजलि सभा में मणिरामदास छावनी की उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास,महन्त श्री रामप्रसाद दास जी महाराज, महन्त हरिशंकर दास जी महाराज वेदान्ती जी,सीयाराम बाबा की बगीची, बेहर के बालाजी, जयपुर, महंत राम कुमार दास, कनक महल के श्रीमहंत सीताराम दास त्यागी, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, करतालिया आश्रम के महंत बाल योगी रामदास, महंत अयोध्या दास, महंत परशुराम दास, महंत शशिकांत दास,अधिकारी पुजारी श्री रामलोचन दास महाराज मंगलमुखी श्री हनुमान मन्दिर, आनन्द दास महाराज, संकट मोचन हनुमान मन्दिर, दुललासर,महन्त रघुनन्दन दास महाराज श्री रामजानकी मन्दिर, चाणक्य मार्ग, सुभाष चौक, जयपुर सहित सैकड़ो की संख्या में संतो महंत होने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें