Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, संतों ने याद किया कृतित्व

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा 3 सितंबर को होगा समारोह, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

छुआछूत और ऊंच-नीच का भेद खत्म करने की मांग, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति मुख्यमंत्री संघ कार्यवाह को भेजा गया ज्ञापन

समारोह पूर्वक लाल साहब दरबार में झूलनोत्सव का हुआ समापन, कलाकारों व संतों महंतों का महंत जी ने किया अभिनन्दन

हनुमानजी सीताजी और श्रीराम के प्रमुख परिकर हैं, वे संगीत शिरोमणि और भक्ति के आचार्य हैं : गद्दीनशीन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामनगरी में 18 करोड़ से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स : मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है:कैस्तुभ मणि आचारी

रामनगरी में 18 करोड़ से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

खेल दिवस पर महापौर व नगर आयुक्त ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास, एक साल में पूरा होगा निर्माण

मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है:कैस्तुभ मणि आचारी

बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती से लेकर जिम्नेशियम और टेबल टेनिस की मिलेगी सुविधा

अयोध्या। रामनगरी में खिलाड़ियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। वशिष्ठ कुंड वार्ड में 17 करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपये की लागत से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। करीब 4684 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन कर स्टेडियम का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि योगी सरकार में खेल सुविधाओं के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। अयोध्या में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने से शहर के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि कक्षा से अधिक व्यावहारिक ज्ञान खेल के मैदान में मिलता है। खेल व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती और खेल दिवस पर खिलाड़ियों के लिए इससे बड़ी सौगात और कुछ नहीं हो सकती। यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अयोध्या के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगा।

कार्यक्रम का संचालन अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने किया। इस मौके पर उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद रंजना यादव, विनय जायसवाल, रमाशंकर निषाद, सूर्यकुमार तिवारी, चंदन सिंह, हरिश्चंद्र गुप्ता, अभिनव पांडेय, अजय पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सुशील मिश्र बबलू, दीप कुमार, सुल्तान अंसारी, सुफियान, भाजपा नेता हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, दिव्य प्रकाश तिवारी, इंजीनियर रवि तिवारी, मधुकरिया संत एमबी दास, धर्मेंद्र सिंह, व्यापारी नेता अंजनी गर्ग, खेल जगत के रोहित शर्मा, राहुल सिंह, योगेश्वर सिंह, सुनील अवस्थी, श्रीनिवास शास्त्री, अजीत सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनने वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 4684 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। इसमें भवन का निर्माण 3064 वर्ग मीटर में होगा। भवन में 1372 वर्ग मीटर का बेसमेंट, 1664 वर्ग मीटर का भूतल तथा करीब 789 वर्ग मीटर में प्रथम एवं द्वितीय तल का निर्माण होगा। करीब 91 वर्ग मीटर का टेरेस भी विकसित किया जाएगा।

कैस्तुभ मणि आचारी ने कहा कि अयोध्या में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। रामनगरी में लंबे समय से आधुनिक खेल सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस कांप्लेक्स के बनने से वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। खासकर युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा और अयोध्या से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी सशक्त जरिया है। सरकार और नगर निगम की यह पहल निश्चित रूप से अयोध्या के खेल जगत को नई दिशा देने वाली साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों के लिए भी प्रशिक्षित कोच, नियमित प्रतियोगिताएं और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, कुश्ती कोर्ट, जिम्नेशियम, टेबल टेनिस हॉल, बहुउद्देशीय हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, कैफेटेरिया एवं किचन, कोच रूम, कार्यालय, शौचालय, लिफ्ट और सीढ़ियों की सुविधा होगी। परिसर में पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी, जहां चार पहिया और दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाली 10 खेल प्रतिभाओं एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें बास्केटबॉल कोच चंदेश्वर पांडेय, वॉलीबॉल के शिवेंद्र सिंह एवं अनुज मिश्रा, कबड्डी के मुकेश निषाद, एथलेटिक्स के गोलू मौर्य, क्रिकेट के रंगेशमणि त्रिपाठी, बैडमिंटन के अनूप दुबे, हॉकी के राजेश श्रीवास्तव, वॉलीबॉल के सालिकराम यादव और एथलेटिक्स की नीतू गुप्ता शामिल रहीं। इसके अलावा वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से साइकिलिंग के क्षेत्र में प्रतिभा दिखा रही 15 वर्षीय किशोरी बेबी को स्वर्गीय अमित सिंह अश्मित सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप फाउंडेशन की ओर से उसे 11 हजार रुपये का चेक दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें