अयोध्या पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा सचिव किंजल सिंह : राम जन्मभूमि में भगवान रामलला व हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का किया दर्शन पूजन, महंत हेमंत दास से की मुलाकात
admin
Sat, Aug 29, 2026
अयोध्या पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा सचिव किंजल सिंह
राम जन्मभूमि में भगवान रामलला व हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का किया दर्शन पूजन, महंत हेमंत दास से की मुलाकात
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा सचिव श्रीमती किंजल सिंह ने शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचकर प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीमती किंजल सिंह ने श्रृंगी ऋषि पीठ के पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। महंत हेमंत दास महाराज ने श्रीमती किंजल सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें पीतांबर पटका पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
महंत हेमंत दास महाराज ने कहा कि अयोध्या आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और अतिथि का स्वागत रामनगरी की परंपरा और सनातन संस्कृति के अनुरूप किया जाता है। उन्होंने श्रीमती किंजल सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। दर्शन-पूजन के बाद श्रीमती किंजल सिंह ने रामनगरी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं की भी सराहना की।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन