Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महाराष्ट्र के सीएम ने किये ऋषभदेव जैन मंदिर व ज्ञानमती माताजी के दर्शन

बमबम यादव

Sun, Apr 9, 2023


अयोध्या। रायगंज स्थित भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन बड़ी मूर्ति मंदिर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उनके साथ पधारे मंत्रीमण्डल के अनेक मंत्रियों के साथ में भगवान ऋषभदेव की ३१ फुट उत्तुंग प्रतिमा के समक्ष श्रीफल चढ़ाकर दर्शन लिए एवं भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके की शांति की कामना। तदुपरांत जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी भारतगौरव गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी का श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति ने मुख्यमंत्री  को साफा पहनाकर स्वागत किया एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। महाराष्ट्र (नासिक) में निर्मित १०८ फुट भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा का ग्रंथ  मुख्यमंत्री जी को भेंट किया। इसी शृंखला में जैन मंदिर समिति के मंत्री विजय कुमार जी ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किया एवं डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने माननीय मुख्यमंत्री जी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। महाराष्ट्र से पधारे चन्द्रशेखर कासलीवाल ने मुख्यमंत्री जी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। साथ में आये हुए समस्त मंत्रीमण्डल को अंग वस्त्र देकर समिति के द्वारा स्वागत किया गया। गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी ने इस अवसर पर  मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सत्ता को कुशलता एवं धर्मनीति के साथ राजनीति को चलाते हुए सुख-शांति और समृद्धि की स्थापना राज्य में करें, यही हमारा मंगल आशीर्वाद है। क्योंकि भगवान ऋषभदेव इस पृथ्वी पर प्रथम राजा थे, जिन्होंने प्रजा को राज्य संचालन एवं राज्य नीति का उपदेश सर्वप्रथम इसी भूमि से दिया है। भगवान ऋषभदेव समेत पाँच तीर्थंकरों की यह जन्मभूमि है। इसी क्रम में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी ने भी मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया। मुख्यमंत्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि मैं प्रथम बार अयोध्या आया हूँ। मुझे भगवान ऋषभदेव के दर्शन प्राप्त हुए, मन में बहुत आल्हाद हुआ। इस भू पर आकर यहाँ के इतिहास को जाना एवं जैन साध्वी जी ने मांगीतुंगी में प्रतिमा का निर्माण किया। यह महाराष्ट्र के लिए एक गौरव है एवं समस्त तीर्थक्षेत्र कमेटी को शुभेच्छा प्रेषित करता हूँ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें