Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

पूर्व सांसद ने लोकतंत्र की लूट के आरोपों पर साधी चुप्पी : बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व सांसद ने लोकतंत्र की लूट के आरोपों पर साधी चुप्पी

अयोध्या। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति को दिया।  बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, आजादी के बाद पहली बार बंगाल की जनता ने खुली हवा में सांस ली है और इसका पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी को जाता है।  उन्होंने जोर देकर कहा कि इस जीत के पीछे एक ही नाम है  गृहमंत्री अमित शाह।  यह उन्हीं की सबसे बड़ी रणनीति का नतीजा है, जिसके कारण देश आज यह दिन देख पा रहा है। मुझे खुद भी यकीन नहीं था कि ऐसा दिन आएगा जब बंगाल के लोग खुलकर सांस ले सकेंगे। विपक्ष द्वारा लगाए गए लोकतंत्र की लूट के आरोपों पर पूर्व सांसद ने चुप्पी साध ली। उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं बोलेंगे। मंगलवार को ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार के अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या पहुंचे। वह मधुर मिलन संस्था द्वारा आयोजित विशाल भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्था के संचालक अशोक कुमार चांदनी को बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष का भंडारा इससे भी भव्य होगा। आज के भंडारे में हजारों हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अमृत चांदनी ने बृजभूषण शरण सिंह को गदा भेंट कर विशाल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। भंडारे के दौरान राकेश चंदानी, मुकेश चंदानी, सुशील चंदानी के साथ संस्था के तमाम स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें