: देवकीनंदन संमतालिया के स्मृति में संतो का हुआ अभिनन्दन
Sun, Apr 7, 2024
चारभुजा धाम आश्रम में हुआ विशाल भंडारा, विशिष्ट संतों का हुआ सम्मान समारोह
पांच सौ वर्षों का सपना हुआ पूरा : महंत अयोध्या दास
अयोध्या। रामनगरी के रामघाट स्थित चारभुजा धाम आश्रम में महंत अयोध्या दास जी महाराज के पावन सानिध्य में देवकीनंदन संमतालिया की स्मृति धूमधाम से मनाया गया। जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतो का अभिनन्दन किया गया। स्व देवकीनंदन जी के स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आये हुए संतो का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप संमतालिया, दिलीप संमतालिया व संजय संमतालिया रहें। संयोजक ने आये हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। महंत अयोध्या दास महाराज ने कहा राममंदिर वहीं बना जहां हम सभी ने संकल्प लिया था। 22 जनवरी को श्रीरामलला अपने दिव्य-भव्य नूतन मंदिर में विराजमान हुए, जिससे हम लोगों को बहुत ही खुशी की अनुभूति हुई। यह हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन था। जो गौरवांवित एवं बहुत ही भावुक करने वाला - पल रहा। इसके लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं है, जिससे मैं इसको बयां कर सकूं। लेकिन जो कुछ भी हुआ। वह बहुत ही अच्छा हुआ। उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर में श्रीरामलला का विराजमान होना हम सबके लिए खुशी का माहौल रहा। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छाया हुआ था। यह बहुत ही अविस्मरणीय पल रहा। जो कभी ना भूलने वाला था। रामलला के विराजमान होने बाद दर्शन-पूजन हेतु रामनगरी में दर्शनार्थियों की भीड़ जमी हुई है। जो अपने आराध्य श्रीरामलला का दर्शन कर धन्य हो रहे हैं। प्रतिदिन रामलला के दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ ही रही है। लोगों में गजब का उल्लास है। जो कम होने का नाम नही ले रहा है। रामलला के प्रति रामभक्तों की ऐसी दीवानगी है कि वह कई मील पैदल चलकर, दौड़ लगाकर अपने आराध्य का दर्शन करने आ रहे हैं। थकावट भी उन्हें डिगा नही पा रहा है। 5 सौ वर्षों के लंबे इंतजार बाद श्रीरामलला सरकार दिव्य, भव्य, नूतन मंदिर में विराजमान हुए हैं। जो सपना हम लोगों ने सैकड़ों वर्ष पहले देखा था। वह सपना साकार हुआ। रामलला टेंट से निकलकर ठाट से अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। हमारी सदियों की आस पूरी हुई। इससे हम सबको गर्व की अनुभूति हुई। इस ऐतिहासिक पल के हम सभी साक्षी बने। हमारी पीढ़ी सबसे सौभाग्यशाली है। जो हम सबने अपनी आंखों से भव्य राममंदिर बनते देखा, जिसमें श्रीरामलला सरकार विराजमान हुए। राममंदिर के लिए ना जानें कितने लोग बलिदान हो गए। लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज भव्य राममंदिर निर्माण से उनका सपना पूरा हुआ। आज हमारे भक्त अयोध्या आये और अपने पिता की पुण्य स्मृति में संतो का अभिनन्दन कर प्रसाद पवाये।इस मौके पर महंत धर्म दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: सीएमओ ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एएलएस एंबुलेंस स्टाफ को किया सम्मानित
Sat, Apr 6, 2024
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए, निशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा प्रदान की है, जिसका मेडिकेयर, 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा सफल संचालन, विगत 30 माह से अधिक समय से कर रही है। संस्था द्वारा एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी एवं पायलट का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शनिवार को आयोध्या सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉक्टर संजय जैन और डिप्टी सीएमओ/ नोडेल अधिकारी एम्बुलेंस डॉक्टर दीपक पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोध्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडिकेयर के डॉक्टर शिव शंकर प्रसाद ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी एवं चालकों को सीएमओ डॉक्टर संजय जैन व नोडेल एएलएस एम्बुलेंस/ डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दीपक पांडे द्वारा सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर मेडिकेयर 365 संस्था के प्रोजेक्ट हेड दीपक खरबंदा, एचआर हेड अलेक्जेंडर जान, संचालन प्रबंधक जोगेंदर सिंह, मण्डल प्रबंधक सुवन समीर , मेंटेनेंस अधिकारी अमन शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
: प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भक्तों की सेवा हेतु लगा शरबत का कैम्प
Sat, Apr 6, 2024
संकट मोचन सेना ने हनुमानगढ़ी निकास द्धार लगाया विशाल शरबत वितरण कैम्प
श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद शरबत के रुप मे उपलब्ध करा रहा श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र: महंत संजयदास
अयोध्या। रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, ये भी दिन प्रतिदिन और बढ़ती जा रही है। भीड़ का आलम ये है कि राम जन्म भूमि व हनुमानगढ़ी में सुबह से लेकर शाम तक भक्त लाइन लगा भगवान का दर्शन पूजन कर रहें है। अप्रैल महीना शुरु होते ही भगवान सूर्य नारायण की तपिश बढ़ गई है। ऐसे में भक्तों की सेवा के उद्देश्य से संकट मोचन सेना ने श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र के माध्यम से शरबत व नीबू पानी की व्यवस्था हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर कैम्प लगाकर कर रखी है।सुबह से ही लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर रहे है। तो वही इस दौरान हनुमानगढ़ी परिसर में पहुंचे श्रद्धालु हर तरफ बैठे और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो परिक्रमा करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। और पर्व को लेकर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दिया गया है। हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान तैनात हैं। तो वही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर अनवरत चल रहे संकट मोचन सेना द्धारा श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र में आज से विशाल प्रसाद वितरण किया गया। ये अन्नक्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है। अन्न क्षेत्र में आज दिव्य प्रसाद वितरण शरबत पिलाकर पुण्य कमाया गया।श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंतज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास चला रहे हैं। महंत संजयदास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये शरबत व नीबू पानी के साथ प्रसाद वितरण अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है, साथ ही निकास द्धार पर कैम्प लगाकर भक्तों को शरबत पिला रहें है।इस मौके पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास जी लगातार कैम्प का निरीक्षण कर भक्तों की सेवा में लगे है। पुजारी हेमंत दास जी ने कहा कि यह कैम्प पूरे गर्मी के सीजन में रहेगा जो अक्टूबर तक चलेगा।इस मौके पर अजीत दास, विराट दास, महंत संजय दास जी के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव,सर्वजीत सिंह लगे रहें।