: गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे, संतत्व तो उनमें देखते ही झलकता था: जटाशंकर दास
Sat, Apr 6, 2024
हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन
अयोध्या। हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने श्रद्धा से याद किया। चरण पादुका मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ठाकुर पहलवान की बरखी। इनका साकेतवास 2018 में हो गया था। इस मौके पर शनिवार को आश्रम प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में अयोध्यानगरी समेत अन्य प्रांतों से पधारे संत-महंत और विशिष्टजनों ने साकेतवासी महंत के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। ठाकुर पहलवान के शिष्य नागा जटाशंकर दास ने कहा कि उनके गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। संतत्व तो उनमें देखते ही झलकता था। वह भगवान श्री हनुमानजी के अनन्य उपासक थे। उनकी भगवान श्रीसीताराम व हनुमानजी के प्रति अटूट भक्ति रही है। महाराज श्री गौ एवं संत सेवी रहे। जिन्होंने सेवा को ही अपना धर्म माना। आजीवन सेवा प्रकल्प के कार्यों से जुड़े रहे। गुरूदेव हम लोगों के बीच में नही हैं। लेकिन उनके पुण्य-प्रताप का ही फल है कि मठ में गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। सभी उत्सव, समैया, त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर विशाल भंडारा प्रस्तावित रहा, जिसमें काफी संख्या में संत-महंत तथा भक्तगणों ने प्रसाद पाया। साकेतवासी महंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महंत रायचरण दास, महंत माधव दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत जनार्दन दास, महंत रामकरन दास, महंत बलराम दास,महंत रामनरेश दास, महंत रामकुमार दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामशंकर दास, महंत नंदराम दास, पहलवान राजेश दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मामा दास, अभिषेक दास,पहलवान मनिराम दास,विराट दास, कल्लू दास,रिंकू दास,उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह, अखाड़े के मुख्तार अजय श्रीवास्तव, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सोनू सिंह,जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: रामलला को भेंट की एम्बुलेंस
Fri, Apr 5, 2024
एम एस रमैया फाउंडेशन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को प्रदान की सर्वसुविधायुक्त एंबुलेंस
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या मे प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। ऐसे में में मंदिर परिसर मे किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर किसी भी श्रद्धालु को यदि स्वास्थ्य सेवा देने के लिए यदि अस्पताल पहुंचा हो तो एम्बुलेंस की जरूरत रहती हैं। वहीं अब रामनवमी नजदीक आते ही एक फाउंडेशन ने रामलला को एम्बुलेंस भेंट किया गया की है। श्रीराम लला के भक्तों को परेशानियों से बचाने के लिए कर्नाटक के एम एस रमैया फाउंडेशन की ओर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को श्री राम लला को सर्वसुविधायुक्त एंबुलेंस प्रदान की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को विश्व के मानचित्र में अनोखा स्थान दिलाने में जुटे हुए हैं। रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सरकार अयोध्या पहुंचने वाले हर एक श्रद्धालुओ के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहती है। जिले का स्वास्थ्य महकमा भी प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अलर्ट पर है। फाउंडेशन के एम.आर.पट्टाभिराम और उनकी पत्नी अनिता की ओर से ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि,डा.अनिल मिश्र, स्वामी प्रसन्न तीर्थ, निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने एंबुलेंस स्वीकार की। अनिल मिश्र ने बताया कि श्रीराम लला के भक्तों को आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निमित्त गिफ्ट के रूप में यह एंबुलेंस दी गई है।
प्राण प्रतिष्ठा से ही रामलला पर उपहारों की बौछार हो रही है। सोने चांदी के आभूषण से लेकर अन्न धन तक लोग यथाशक्ति न्यौछावर कर रहे हैं। बड़े-बड़े औद्योगिक घराने के लोगों ने स्वर्ण मालाओं से लेकर हीरे जड़ित मुकुट तक भेंट किया है। बड़े-बड़े कारोबारियों ने रामलला के दर्शन करने पहुंचे भक्तों के लिए भी अपना खजाना खोल दिया था। रामलला के भक्तों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यहां आने वाले हर श्रद्धाल का ख्याल भी रखा जा रहा है। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। खास तौर से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अक्सर तैयार रहती। श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था भी बनाई गई दर्शन करने के लिए।
: अयोध्या में अंत्येष्टि स्थल पर इलेक्ट्रिक और गैस से संचालित शवदाह की व्यवस्था
Fri, Apr 5, 2024
आदित्य भवन द्धारा सरयू नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए पहल
आदित्य भवन का सजा मुख्य द्वार
समाजसेवी हरिओम राय ने कहा अयोध्या सनातनियों की पवित्र भूमि,विकास को लेकर आदित्य भवन सदैव तत्पर
आदित्य भवन में सेवा भाव के लिए बने कमरें
अयोध्या। पावन सरयू नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए पहल शुरू हो गई है। लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में अंत्येष्टि स्थल पर इलेक्ट्रिक और गैस से संचालित शवदाह की व्यवस्था की गई है। इसके चलते अब सरयू नदी को काफी हद तक प्रदूषण मुक्त किया जा सकेगा। वहीं यहां अंत्येष्टि के लिए शव लेकर आने वालों को भी तमाम दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
आदित्य भवन की ओर से इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी है। बताया गया कि काफी लंबे समय से अयोध्या स्थित अंत्येष्टि स्थल पर इलेक्ट्रिक शव दाह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी के चलते आदित्य भवन द्वारा इसका बीड़ा उठाते हुए गैस और बिजली से चलने वाली अत्याधुनिक मशीन प्रदान की गई है। इसके अलावा उनकी ओर से रितेश मिश्रा को एक एम्बुलेंस भी प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है। जो जरूरतमंदों के लिए कार्य करेगी। समाजसेवी हरिओम राय ने बताया कि इलेक्ट्रिक शवदाह शुरू होने से दूरदराज से आने वाले लोगों को लकड़ी और अन्य व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक शव दाह द्वारा किए जाने वाले अंतिम संस्कार में अंत्येष्टि के सभी नियमों का पालन किया जाएगा।
शवदाह स्थल का निर्माण,जिसे आदित्य भवन ने अयोध्या नगर निगम को समर्पित किया है