: श्री दशरथ जी के राज महल बड़ा स्थान में संतों ने ठाकुरजी संग खेली फूलों की होली
Sat, Mar 23, 2024
हम सब रसिक संत जन ठाकुर जी संग फूलों एवं अबीर-गुलाल की होली खेलते हैं: महंत रामभूषण दास कृपालु
अयोध्या। रामनगरी की होली भगवान श्रीराम की दिव्य होली के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी से होली के उत्सव का धमाकेदार आगाज हो गया है। अयोध्या में होली के कई रंग दिखते है। साधु संतो की माने तो इस दिन वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साक्षात् भगवान् राम के साथ ही होली खेलते है। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री दशरथ जी के राज महल बड़ा स्थान मंदिर में संतों ने फूलो की होली खेली।रंगोत्सव से पूरा मंदिर प्रांगण पुलकित रहा। महोत्सव को पीठ के पीठाधीश्वर महंत विंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज सानिध्य प्रदान कर रहे थे। उसके बाद संतों ने फूलों की होली खेली। यह दृश्य देखकर सभी हर्षोल्लासित हो उठे। मंदिर में मौजूद साधु-संत, भक्तगणों ने एक-दूसरे पर फूल उड़ायें। पूरा माहौल भक्तिमय वातावरण में रंगा रहा। मंदिर परिसर श्रद्धालु और संतों से भरा हुआ था। रामनगरी के नामचीन कलाकारों ने होली खेलें रघुवीरा अवध में....आदि अनेकानेक होली गीत गाकर उत्सव में चार-चांद लगा दिया। उन्होंने उत्सव की महफिल सजा दी। इससे साधुसंत, भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। गायन-वादन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विंदुगद्याचार्य जी ने कलाकारों को न्यौछावर भी भेंट किया। आये हुए अतिथियों का स्वागत विंदुगद्याचार्य जी के कृपापात्र शिष्य मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत रामभूषण दास कृपालु जी ने किया।
फूलों की होली खेलते संत
महंत रामभूषण दास कृपालु जी ने कहा कि मंदिर में फूलों की होली का कार्यक्रम हुआ। जिसमें संत साधकों ने जमकर खेली है। हम सब रसिक संत जन ठाकुर जी संग फूलों एवं अबीर-गुलाल की होली खेलते हैं और भाव के अनतरंग में आनंदित भी होते हैं। हम सबने भगवान घनुषधारी जी के संग अबीर-गुलाल, फूलों की होली खेली। इस अवसर पर लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, मंगल भवन के महंत रामभूषण दास कृपालु, राम कचेहरी चारो धाम के महंत शशिकांत दास, तुलसी छावनी के महंत जनार्दन दास, जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक मिश्र, महंत गंगा दास, पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
: श्री जानकी सखी मंदिर के महंत बने हरिओम शरण
Fri, Mar 22, 2024
संस्थापिका श्री राजरानी के सानिध्य में श्री लक्ष्मणकिलाधीश महंत मैथिलीरमण शरण महाराज के संरक्षण व अध्यक्षता में हुआ महंताई समारोह
अयोध्या। श्री जानकी सखी मंदिर बाबा लाल दयाल ट्रस्ट की संस्थापिका श्री राजरानी के सानिध्य में श्री लक्ष्मणकिलाधीश महंत मैथिलीरमण शरण महाराज के संरक्षण व अध्यक्षता में उनके कृपा पात्र शिष्य हरिओम शरण को महंत नियुक्त किया गया। महंत मैथिली रमण शरण महाराज ने बताया कि वैष्णो सनातन परंपरा के अनुसार हरिओम शरण को कंठी चद्दर और तिलक देकर के श्री जानकी सखी मंदिर का महंत बनाया गया। हरि ओम शरण सनातन वैष्णव परंपरा का पालन करते हुए मंदिर में विराजमान ठाकुर जी की अष्टयाम सेवा करेंगे मंदिर की परंपरा के अनुसार वर्ष में पढ़ने वाले उत्सव सवैया मनाएंगे और जीवन भर वैष्णो परंपरा का पालन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरिओम शरण हमारे शिष्य हैं और निरंतर सनातन वैष्णव परंपरा का पालन करते रहे हैं यही कारण है कि उनको इस मंदिर का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। महंती समारोह के मौके पर श्री रामवल्लभा कुंज के अधिकारी श्री राजकुमार दास श्री हनुमत निवास के महंत आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण , श्री मंगल भवन सुंदरधाम पीठाधीश्वर महंत कृपालु राम भूषण दास रामचरितमानस भवन के महंत अर्जुन दास महाराज महंत रामभद्र शरण, वेदान्ती कुटी के महंत अमित कुमार दास, सीताकांत सदन के महंत किशोरी शरण, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अयोध्या प्रतिनिधि महेंद्र त्रिपाठी , पार्षद महेंद्र शुक्ला, पार्षद अनुज दास, पार्षद अनुज दास, पार्षद प्रतिनिधि प्रियस दास सहित सैकड़ो संतो महंत ने महंती समारोह में सम्मिलित होकर हरिओम शरण को कंठी चद्दर देकर तिलक लगाकर श्री जानकी सखी मंदिर का महंत बनाया। महंत मैथिलीरमण शरण महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मण किला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने संतों महंतो का स्वागत किया और बताया कि यह मंदिर श्री रामानंद सम्प्रदाय के उच्च कोटि के संत श्री बाबा लाल दयाल महाराज के परम्परा का है जिसका महंत संतों महतो ने हरी ओम शरण को बनाया। इस अवसर पर शिवपूजन मिश्र कथा व्यास, श्याम सारथी जी, रवि दूबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित है।
: जीवन में आंख नहीं है तो कुछ नहीं है इसलिए डाक्टर साहब बधाई के पात्र: महंत रामशरण दास
Fri, Mar 22, 2024
नयोनिका आई केयर चैरिटेबल ट्रस्ट, बैंगलोर द्वारा हनुमान किला में लगाया गया निशुल्क नेत्र शिविर
महंत परशुराम दास ने कहा, संतो महंतों और बच्चों के लिए यह शिविर लगाई गई है सभी महात्माओं को निशुल्क दवा जांच और चश्मा दिया गया
अयोध्या।नयोनिका आई केयर चैरिटेबल ट्रस्ट, बैंगलोर द्वारा हनुमान गुफा तिराहा बाईपास स्थित संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास महाराज के आशीर्वाद एवं अंतरराष्ट्रीय श्री राम कथा प्रवक्ता स्वामी चंद्रांशु जी महाराज के सानिध्य में अयोध्या के संतो महंतो श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए निशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन रंग महल पीठाधीश्वर महंत राम शरण दास ने किया। चिकित्सा शिविर में अमेरिका रिटर्न डॉ प्रशांत और उनकी धर्मपत्नी डॉ सुरेखा ने संतों महंतों की जांच की। डॉ प्रशांत ने कहा कि मैं अमेरिका से भारत आया हूं गरीबों की सेवा के लिए। बैंगलोर में मैंने और मेरे पत्नी ने हजारों गरीबों की सेवा कि और अब अयोध्या में संतों की सेवा मन में आशा जागृत हुई यहां के संतों के आशीर्वाद से अयोध्या में कैंप लगाया हूं और लगातार लगता रहूंगा जब तक एक-एक संतो की सेव नहीं हो जाती है। सभी को निशुल्क जांच चश्मा और दवा उपलब्ध कराया जाएगा। श्री राम लला जी बालक 500 वर्षों के बाद विराजमान हैं इसलिए बच्चों की भी जांच निशुल्क होगी।
महंत रामशरण दास ने बताया कि जीवन में आंख नहीं है तो कुछ नहीं है इसलिए मै डॉ सब पति-पत्नी को आशीर्वाद देता हूं कि वह निरंतर सेवा करते रहे। महंत परशुराम दास महाराज ने बताया कि अयोध्या के संतो महंतों और बच्चों के लिए यह शिविर लगाई गई है सभी महात्माओं को निशुल्क दवा जांच और चश्मा की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता चंद्रांशु जी महाराज ने बताया कि डॉ अमेरिका जैसे विकसित देश को छोड़कर के भारत में सेवा के लिए आए यहां सेवा कर रहे हैं और राम मंदिर निर्माण के बाद उनके मन में विचार आया कि अयोध्या के संतों महंतों की सेवा की जाए इसके लिए शिविर लगाया जाए आज वह सपना पूरा हुआ अयोध्या के सभी संतो की सेवा की जाएगी और अब शिविर अयोध्या में निरंतर लगती रहेगी। शिविर के संयोजक शशिकांत शर्मा सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए जितने लोग सहयोगी हैं मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। सबसे पहले डॉक्टर साहब ने रंग महल के महंत रामशरण दास खाक चौक के मुख्य पुजारी महंत चरण दास की जांच करके कैंप का शुभारंभ किया। विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजमणि सिंह ऋषभ सिंह अरुण सिंह,अमन सिंह,बैंगलोर से डॉक्टर साहब के साथ उनके सहयोग में शरद डेविड और विहान ने मरीजों की सेवा की।