Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राष्ट्रवादी विचार धारा के संवाहक थे मंहत मनमोहन दास : बृजभूषण शरण

बमबम यादव

Wed, Oct 30, 2024
  1. राष्ट्रवादी विचार धारा के संवाहक थे मंहत मनमोहन दास : बृजभूषण शरण
भाजपा के वरिष्ठ नेता व हनुमानगढ़ी के महंत मनमोहन दास के निधन परशोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हनुमानगढ़ी के महंत मनमोहन दास के निधन पर आज उनके आश्रम में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करनेवाले संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महंत मनमोहन दास जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी व  दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महंत मनमोहन दास का निधन पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने वैचारिक मूल्यों की राजनीति पर आधारित राजनीति की। सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनसमस्याओं उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में सदैव याद किये जायेंगें।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के कई नेताओं को उन्होंने पार्टी के सर्मपित कार्यकर्ता के रूप में तैयार किया। महंत मनमोहन दास वैचारिक रूप से बहुत ही मजबूत तथा राष्ट्रवादी विचार धारा के संवाहक थे। भाजपा के शानदार नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पूज्य महराज जी एक समर्पित स्वयंसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता तथा एक उत्कृष्ठ राजनीतिज्ञ थे। उनके निधन से पार्टी ने व मैने व्यक्तिगत रुप से एक महत्त्वपूर्ण नेतृत्वकर्ता एवं कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है। पूर्व सांसद जी ने महाराज जी के शिष्य अभिषेक दास,धीरज दास से हालचाल जाना। शोक संवेदना व्यक्त करनेवाले में पहलवान इंद्र देव दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी महाराज, पहलवान मनीराम दास, सोनू सिंह, जेडी सिंह, नीलेश सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें