: रामनगरी के संत धर्माचार्य उतरे सांसद बृजभूषण के समर्थन में
Wed, May 24, 2023
आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला में बाकायदा बैठक करके बनाई रणनीति, कहा संतों का आशीर्वाद सदैव बृजभूषण शरण सिंह के साथ है
साधु-संतों के संदेश को सुनकर करेंगे अनुसरण : बृजभूषण शरण सिंह
अयोध्या। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे रामनगरी के साधु संत। इसको लेकर आज आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला में संतो ने एक बैठक करके रणनीति बनाई। बैठक करके संतों ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर सदैव अयोध्या नाथ व संतों का आशीर्वाद है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में 5 जून को शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
जन चेतना महारैली का भव्य आयोजन हो रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या के संतों के आह्वान पर महारैली आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी प्रांतों के संत और महंत हिस्सा लेंगे। उन्होंने दावा किया कि महारैली में 11 लाख से ज्यादा लोगों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम लोग संतों के पीछे खड़े हैं और महारैली में संतों के संदेश सुनकर उसका अनुसरण करेंगे। आये हुए अतिथियों का स्वागत लक्ष्मणकिला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने स्वागत किया।बैठक में किलाधीश महंत मैथली रमण शरण, अधिकारी राजकुमार दास, महंत मिथलेश नन्दनी शरण, महंत कृपालु रामभूषण दास, महंत बलराम दास,संकट मोचन सेना के कार्य वाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत जनार्दन दास, महंत रामजीशरण, महंत मनीष दास,सांसद बृजभूषण शरण सिंह, महंत जयराम दास, प्रियेश दास,अखंड प्रताप सिंह, सोनू सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
: मक्खापुर के प्रतिभाओं का पार्षद ने किया सम्मान
Wed, May 24, 2023
इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के टापर बच्चों का मिथलेश यादव सोनू ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया
अयोध्या। शिक्षा हर किसी के विकास में मील का पत्थर साबित होता है। हर किसी को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर देनी चाहिए। उक्त बातें सरदार पटेल वार्ड के शानदार वोटों से नवनिर्वाचित पार्षद इन्दरावती यादव ने टापर बच्चों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास समेत पूरे परिवार का विकास की नीवं शिक्षा पर निर्भर होती है। हर किसी को अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि युवा सपा नेता मिथलेश यादव सोनू ने कहा कि आज मौजूद दौर में भाजपा सरकार शिक्षा को इतना मंहगी कर दे रही है कि गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहें है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव ने हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। समाजवादी पार्टी ने शिक्षा को निशुल्क करने की बात कही है। जिससे हर घर शिक्षा का उजाला फैल सकें। अयोध्या नगर निगम के सरदार पटेल वार्ड मक्खापुर के टापर आकाश प्रजापति व खुशबू यादव को इंटरमीडिएट व विवेक यादव, बृजमोहन यादव व आकाश को हाईस्कूल में टाप करने पर अंग वस्त्र भेंट कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया गया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण कान्हा, त्रिभुवन प्रजापति, गणेश यादव, अखिलेश पाण्डेय, राजेश वर्मा, लक्षमण वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, संग्राम गुप्ता, दयापाल गुप्ता, बलराम गुप्ता, रवि यादव, भानू, राकेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
: संकट मोचन सेना द्धारा पूड़ी-छोला, हलुवा
Wed, May 24, 2023
बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर हो रहा विशाल भंडारा
अयोध्या। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के आशीर्वाद से उनके उत्तराधिकारी संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को पूड़ी-छोला और हलुवा प्रसाद का वितरण किया गया। मौका था ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार का। जिस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पूड़ी-छोला, हलुवा बांटा गया। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर निकास द्धार गेट के सामने प्रसाद वितरण का स्टाल लगाया गया था। यहां पर लगातार तीनों बड़े मंगल पर विशाल भंडारा किया जा रहा है। निकास द्धार पर जहां काफी संख्या में भक्तगणों को पूड़ी-छोला एवं हलुवा का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण का सिलसिला सुबह से शुरू होकर देरशाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ का तांता टूटने का नाम ले ही नही रहा था। लाखों भक्तगणों ने ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार बजरंगबली का प्रसाद पाकर अपना जीवन धन्य बनाया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम का सफल संयोजन वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने किया था।
संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि इस समय ज्येष्ठ का पवित्र माह चल रहा है। इस महीने में ज्येष्ठ के मंगलवार का बड़ा ही महत्व है। ज्येष्ठ के मंगलवार पर हनुमानजी की आराधना करना अत्यंत फलदायक माना गया है। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में ज्येष्ठ के हर मंगलवार पर लाखों की संख्या में भक्तगण दर्शन पूजन कर मत्था टेकते हैं। जहां तिल रखने भर की जगह नही बचती है। वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने कहा कि संकट मोचन सेना की तरफ से ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार पर श्रद्धालुओं को पूड़ी-छोला, हलुवा के प्रसाद का वितरण किया गया है। लाखों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देरशाम तक चलता रहा, जिसमें आश्रम से जुड़े से हुए शिष्य, अनुयायी और परिकरों का विशेष योगदान रहा। जेठ के अंतिम मंगलवार पर भी आश्रम की तरफ से प्रसाद बटा जाएगा।