: धार्मिक क्रियाकलापों बढ़ती है समरसता : मिथलेश
Sun, Sep 24, 2023
गणेशोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बोले सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता सोनू यादव
अयोध्या। रामनगरी के सरदार पटेल नगर वार्ड में चल रहे गणेशोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सपा के युवा नेता पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों के समन्वय से ही समाज बनता है। ऐसे आयोजनों से भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। युवा सपा नेता सोनू शनिवार को कार्यक्रम में कहा कि ईश्वरीय सत्ता सर्वोपरि है। इसे जानते सभी लोग हैं। अधिकांशतया मानते भी हैं। क्योंकि धार्मिक क्रियाकलापों में लोग एक जगह पर जुटते हैं। ऐसे प्रयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। जिससे भाईचारे की नींव मजबूत होती है। एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। इसके विपरीत जो लोग विरोध जताते हैं सही मायने में वे ही समाज द्रोही हैं। जहां तक समाजवादी पार्टी व मेरी बात है तो हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश जगत का कल्याण करते हैं। धर्म कार्यो में राजनीति नहीं होनी चाहिए।हमें अपने जीवन में अनुशासन और सुख दुख में सहभागिता बनाए रखना होगा। इसी से समग्र विकास का पथ प्रशस्त होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
: भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकार के प्रति सचेत नहीं है: लीलावती
Sun, Sep 24, 2023
कहा, आधी आबादी को आरक्षण देने के लिए नई संसद भवन में बिल पेश किया गया परंतु बिना पिछड़ी जाति की जनगणना कराये कैसे आरक्षण दिया जाएगा जब तक पिछड़ी जातियों की जनगणना नहीं होती है
अयोध्या। समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा एवं राष्ट्रीय सचिन लीलावती कुशवाहा ने जारी बयान में कहा कि आधी आबादी को आरक्षण देने के लिए नई संसद भवन में बिल पेश किया गया परंतु बिना पिछड़ी जाति की जनगणना कराये कैसे आरक्षण दिया जाएगा जब तक पिछड़ी जातियों की जनगणना नहीं होती है तब तक पिछड़ी जाति के महिलाओं का आरक्षण का हक कैसे मिलेगा पूर्व विधान परिषद सदस्य कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकार के प्रति सचेत नहीं है यदि सरकार की मंसा साफ़ होती तो पहले पिछड़ों की जनगणना करती तब महिलाओं को आरक्षण देती । महिला कल्याण निगम की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि महिलाएं 50 % की हकदार हैं महिलाएं परंतु अंतिम पायदान पर खड़ी होकर न्याय की भीख मांगती हैं डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था की महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए, इसलिए सपा के संरक्षक संस्थापक धरतीपुत्र स्वर्गीय माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने अपनी सरकार में पंचायत चुनाव में सभी जाति की महिलाओं को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया था। आगे कहा कि जब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनेगी और समाजवाद का झंडा फरेगा तो आधी आबादी को जनगणना के अनुसार आरक्षण मिलेगा श्रीमती कुशवाहा ने यह भी कहा की चाहें घर हो या बाहर या नौकरी अथवा मजदूरी सब में महिलाएं अहम भूमिका निभाती हैं इसलिए उनको बराबरी का हक मिलना चाहिए। सरकार मंहगाई पर काबू नहीं कर पाई तो महिलाओं का ध्यान भटाने के लिए आधी अधुरी महिला आरक्षण विधेयक बिल पेश किया है।
: महंत राजेंद्र दास को संत धर्माचार्यों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
Sun, Sep 24, 2023
गुरू का व्यक्तित्व बहुत सरल था, वह दीन-दुखियाें की मदद में हमेशा तत्पर रहने वाले संत थे: महंत हरिभजन दास
श्रृंगार कुंज में नवनिर्मित आधुनिक एक दर्जन कमरों का हुआ शुभारंभ, आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
अयाेध्या। रामनगरी में प्रमाेदवन स्थित श्रृंगार कुंज के पूर्वाचार्य महंत राजेंद्र दास महाराज काे 19वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। इस माैके पर शनिवार काे मन्दिर प्रांगण में संत सम्मेलन का आयाेजन हुआ। सभा में अयाेध्यानगरी के संत-महंत व धर्माचार्याें ने पूर्वाचार्य महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रृंगार कुंज के वर्तमान महन्त हरिभजन दास महाराज ने कहा कि उनके गुरू का व्यक्तित्व बहुत सरल था। वह दीन-दुखियाें की मदद में हमेशा तत्पर रहने वाले संत थे। उन्हाेंने मंदिर का खूब विकास किया। मैं भी गुरूदेव के बतलाए हुए मार्ग का अनुसरण कर आश्रम के सर्वांगीण विकास में संकल्पित हूं। मंदिर में गाै, संत, विद्यार्थी व आगंतुकों की सेवा सुचारू रूप चल रही है। अंत में पीठ के महन्त ने आए-हुए सभी सन्त-धर्माचार्याें व विशिष्टजनाें का स्वागत-सत्कार किया। श्रृंगार कुंज में नवनिर्मित आधुनिक एक दर्जन कमरों का भव्य शुभारंभ आज धूमधाम से किया गया। इन कमरों से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ। पुण्यतिथि पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत मुरली दास, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, दिगम्बर अखाड़ा महंत सुरेश दास, संकटमाेचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, रसिकपीठाधीश्वर महन्त जन्मेजय शरण, बड़ाभक्तमाल महन्त अवधेश कुमार दास, जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य, राजेश पहलवान, हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास, महंत रामकुमार दास, महंत जनार्दन दास, महंत रामजीशरण, वेद मंदिर के महंत रामनरेश दास, नानपारा बहराइच के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, महंत शशिकांत दास, महन्त अर्जुन दास, महंत गिरीश दास, महंत रामबालक दास, महंत सीताराम दास, राजू दास, स्वामी छविराम दास, संत मिथिला बिहारी दास, महन्त राममिलन दास, पार्षद पुजारी रमेश दास आदि माैजूद रहे।