: सहनवां की सरजमीं से सपा प्रत्याशी इंद्रावती यादव के समर्थन में गगनभेदी नारा गूंजा
Wed, May 10, 2023
युवा सपा नेता मिथलेश यादव सोनू ने सहनवां की जनसभा में जुटाई हजारों की भीड़, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह
मुस्लिम समाज ने समाजवादी पार्टी को बताया अपना हमदर्द, कहां सहनवां से होगी ऐतिहासिक जीत
अयाेध्या। नगर निगम अयोध्या के सरदार पटेल वार्ड से सपा पार्षद प्रत्याशी इंद्रावती यादव के पक्ष में सपा नेताओं ने सहनवां गांव में एक जनसभा की। जाे काफी हद तक सफल भी रही, जिसमें लाेगाें काफी भीड़ उमड़ पड़ी। जनसभा काे संबाेधित करते हुए पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि सरदार पटेल वार्ड से सपा प्रत्याशी इंद्रावती यादव को साइकिल का बटन दबाकर विजयी बनाएं। वह वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगी। सपा प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र जुल्फिकार आतमी ने कहा कि यह समाजवादियों की धरती है। गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी है। हिंदू-मुसलमान एक दुल्हन की दाे सुंदर आंखे हैं। आज गंगा-जमुनी तहजीब खतरे में है। महापाैर सहित सभी साठाें वार्डाें में सपा प्रत्याशी काे भारी मतों से विजयी बनायें। यही हमारी सभी से अपील है। वहीं सपा नेता एडवोकेट मंसूर इलाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी, पार्टी नही विचारधारा है। भाजपा काे सिर्फ सपा ही टक्कर दे सकती है। अयाेध्या नगर निगम में महापाैर सहित सभी वार्डाें में सपा प्रत्याशी काे विशाल मताें के अंतर से जिताएं। पूर्व प्रदेश सचिव माेहम्मद हलीम पप्पू ने कहा मैं अपने सभी लाेगाें से अपील करने आया हूं कि सब लोग मिलकर महापाैर और सभी वार्डों में सपा उम्मीदवार को जिताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहनवां के पूर्व प्रधान अंसार अहमद बब्बन व संचालन सपा शिक्षक सभा नेता घनश्याम यादव ने किया। इससे पहले सपा पार्षद उम्मीदवार इंद्रावती यादव के पुत्र मिथलेश यादव साेनू द्वारा आए हुए अतिथियों और विशिष्टजनाें का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभा में दरगाह हजरत शीश पैगंबर के गद्दीनशीन सैय्यद आसिफ मियां फिरदौसी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय यादव, बलराम माैर्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव, दान बहादुर सिंह, अमृत राजपाल, संदीप वर्मा, माे. असलम, माे. अतीक, माे. साेहराब, माे.सादिक, हुसैन, शिब्बू चच्चा, रामबख्श यादव, सराेज यादव, सादिक चाचा, अपील बब्लू, मिर्जा सादिक हुसैन, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, एडवोकेट रवि यादव, बाबूराम गाैड़, जगन्नाथ यादव, चाैधरी जगदीश, लक्ष्मण यादव, राजदेव यादव आदि समेत हजारों लोग माैजूद रहे।
: ज्येष्ठ के पहले मंगल पर श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, संकट मोचन सेना ने किया प्रसाद वितरण
Wed, May 10, 2023
प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भक्तों का लगा ताता, हुआ विशेष अनुष्ठान
श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहा श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र: महंत संजयदास
अयोध्या। ज्येष्ठ का पहला मंगलवार है। जिसको लेकर सुबह से ही लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर रहे है। तो वही इस दौरान हनुमानगढ़ी परिसर में पहुंचे श्रद्धालु हर तरफ बैठे और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो परिक्रमा करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। और पर्व को लेकर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दिया गया है। हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान तैनात हैं। तो वही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर अनवरत चल रहे संकट मोचन सेना द्धारा श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र में आज विशाल प्रसाद वितरण किया गया। ये अन्नक्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है। अन्न क्षेत्र में आज दिव्य प्रसाद वितरण कर पुण्य कमाया गया। ज्येष्ठ के बड़े मंगल होने के कारण लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंतज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास चला रहे हैं। महंत संजयदास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये भंडारा अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। इस मौके पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, अकिंत दास समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव सहित तमाम नागा साधु मौजूद रहे।
हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास कहते है कि आज हनुमान जी की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल पर विधि विधान से पवन पुत्र हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिलती है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले ये मंगलवार काफी खास माने जाते हैं।
पुजारी हेमंत दास कहते है कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को हनुमानजी की पूजा का विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 4 मंगलवार पड़ रहा है। वहीं इस महीने का पहला बड़ा मंगलवार आज 9 मई को पड़ा। पुजारी हेमंत दास कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं।
: भगवान के मस्तकाभिषेक के साथ महोत्सव का समापन
Sat, May 6, 2023
मोक्ष कल्याणक व हवन पूजन के साथ
पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ समापन
अयोध्या। रामनगरी के रायगंज स्थित जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के छठे दिन भगवान के मोक्ष कल्याणक व हवन पूजन के साथ समापन हो गया।वही भगवान भरत की 31 फुट ऊंची प्रतिमा के तीन दिवसीय महामहोत्सव का शुभारंभ हुआ।
सहितासुर प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजय कुमार जैन ने भगवान के मोक्ष कल्पनाक की पूजन व क्रियाएं विधिविधान पूर्वक सम्पन्न हुई। गणनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि आज भगवान कैलाश पर्वत से मोक्ष को प्राप्त हो गये।आज हम सभी ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा सम्पन्न की इससे आज पाषाण की प्रतिमा भगवान बन गई।आज उन्ही भगवान का मस्तकाभिषेक हो रहा है।भगवान भरत की 31 फुट ऊंची प्रतिमा के मस्तक पर जैसे ही पहली जल की धारा प्रवाहित हुई जैन मंदिर का पूरा प्रांगण भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो गया।प्रथम,दुतीय व तिर्तीय कलश क्रमशः धर्मेंद्र कुमार दिल्ली,शीतल राजाभाऊ नासिक महाराष्ट्र,हंसमुख जैन इंदौर मध्यप्रदेश को करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ।अयोध्या जैन मंदिर के अध्यक्ष स्वामी रविन्द्र कीर्ति स्वामी ने कहा कि सभी के सहयोग से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा निविघ्न सम्पन्न हुई।वही ईश्वर ने भी हम सभी पर कृपा करके मौसम को हम सभी के अनकूल किया।मंदिर समिति के मंत्री डॉ जीवन प्रकाश ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।महामंत्री अमर चन्द्र जैन,कोषाध्यक्ष रिषभ जैन,प्रबन्धक मनोज जैन,अंशुल जैन,भरत गुप्ता,नमन जैन सहित लखनऊ की ज्ञानमती महिला मंडल,सिद्धार्थ जैन सहित कई प्रान्तों व नगरों के लोग मौजूद रहे।