: अयोध्या के साथ देश को सांस्कृतिक रूप से विकसित कर रही है योगी मोदी सरकार
Sun, May 21, 2023
अयोध्या। जबसे प्रदेश में योगी सरकार बनी है अयोध्या विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाने लगी है उसमें प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण चार चांद लगा रहा है यह बातें भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य श्री अनूप चौधरी ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ भगवान के नगरी में कहीं। वह भोलेनाथ की नगरी काशी में काशी यूपी तक उत्सव का शुभारंभ श्री काशी विश्वनाथ जी धाम के मुख्य पुजारी श्री राजेश पाठक जी के साथ किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या काशी भगवान श्री राम की जन्म स्थली मथुरा का विकास योगी मोदी के सरकार में हो रहा है और जब हमारी संस्कृति सभ्यता अच्छी रहेगी तभी देश का अनवरत विकास होगा।
प्रदेश और केंद्र की सरकार जहां भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान बना रही है वही हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को सजीव करके युवाओं में नए जीवन नए अवसर को प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, अनिल राजभर , व केंद्र सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल एवं देश के कोने कोने से कलाकार उपस्थित हुए। जैसे कवि श्री कुमार विश्वास , भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह, कवि अनामिका अम्बर, अभिलाषा पांडा, गायक रितेश पांडेय, नीरज सिंह, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
: फूलबंग्ले में विराजेंगे रामलला व हनुमान जी
Sat, May 20, 2023
फूलों से महकेगा रामजन्म भूमि, कनक भवन व हनुमानगढ़ी मंदिर
दिव्य फूल बंगला झांकी का आयोजन वृन्दावन के जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज कर रहे
अयोध्या। वैष्णवनगरी के मंदिरों में ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी में भगवान को कूल-कूल रखने के लिए संतों ने फूलबंग्ले की झांकी के आयोजन की परंपरा शुरू की थी। उत्सव के रूप में आयोजित प्राचीन काल की यह परंपरा आधुनिक काल में भी कायम है। वह भी तब जब अधिकांश मंदिरों में पंखे व कूलर की व्यवस्था की जा चुकी है। इसी परंपरा को आज भी बड़ी शिद्दत से निभा रहें वृंदावन से उच्चकोटि के संत जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में 22 मई सोमवार को
ज्येष्ठ मास पर रामजन्मभूमि में भगवान रामलला सरकार को कनकभवन में बिहारी सरकार व हनुमानगढ़ी में हनुमानजी की भव्य फूलबंग्ला झांकी सजायी जायेगी।
जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज बताते है कि मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह संत-साधकों के लिए वस्तुत: अर्चावतार की भांति हैं। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठित देव प्रतिमा को सजीव माना जाता है। यही कारण है कि साधक संतों ने उपासना के क्रम में विराजमान भगवान के अष्टयाम सेवा पद्घति अपनाई। इस सेवा पद्घित में भगवान की भी सेवा जीव स्वरूप में ही की जाती है। जिस प्रकार जीव जैसे सोता, जागता है उसी प्रकार भगवान के उत्थापन व दैनिक क्रिया कर्म के बाद उनका श्रृंगार पूजन, आरती भोग-राग का प्रबंध किया जाता है। इसी क्रम में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए पुरातन काल में संतों ने फूलबंग्ला झांकी की परंपरा का भी शुभारंभ किया था, जिसका अनुपालन आज भी हम कर रहे है। जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज ने बताया कि धर्मनगरी वृंदावन व अयोध्या में प्रतिवर्ष दिव्य भव्य फूल बंग्ला झांकी का आयोजन होता है। इस बार यह दिव्य आयोजन 22 मई सोमवार को होगा। उन्होंने बताया कि झांकी काेलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की जाती है, जिसमें उपयोग किए जाने वाले फूल बनारस, लखनऊ, वृन्दावन, कलकत्ता आदि जगहों से मंगवाए गए जाते है। इसके आलावा कुछ पुष्प विदेशाें से भी आयातित किए जाते है। यह आयोजन जगतगुरु पीपाद्वारचार्य बलराम देवाचार्य जी महाराज वृंदावन और सभी भक्तो द्वारा किया जाता है।
: संकट मोचन सेना ने ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर किया विशाल भंडारा
Tue, May 16, 2023
ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर भण्डारों की रही धूम
अयोध्या। जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को जिलेभर में भण्डारों की धूम रही। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। निकास द्धार पर संकट मोचन सेना के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंतज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास चला रहे हैं। महंत संजयदास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये भंडारा अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। इस मौके पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, अकिंत दास समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव सहित तमाम नागा साधु मौजूद रहे। पुजारी हेमंत दास कहते है कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को हनुमानजी की पूजा का विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 4 मंगलवार पड़ रहा है। वहीं इस महीने का दूसरा बड़ा मंगलवार आज 26 मई को पड़ा। पुजारी हेमंत दास कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं।