Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरूमत समागम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का उमड़ा संगम

बमबम यादव

Tue, Nov 14, 2023

ऐतिहासिक गुरुद्वारा नजरबाग में आध्यात्मिक ऊर्जा का बिखरा रहा प्रकाश

समागम काे सफल बनाने के लिए जत्थेदार बाबा महेंदर सिंह, सेवादार नवनीत सिंह व समूह सेवादारों की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार ज्ञापित किया गया

अयाेध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नजरबाग में आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रकाश बिखरा रहा। माैका था महान गुरूमत समागम बंदी छोड़ दिवस का। जाे गुरूद्वारे में परंपरागत रूप से मनाया गया, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम उमड़ा रहा। गुरूद्वारा नजरबाग बहुत ही पाैराणिक स्थल है। जहां सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव और दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की चरण छू प्राप्त है। ब्रह्म ज्ञानी, ब्रह्मलीन अमर शहीद संत बाबा राम सिंह की प्रेरणा व संत बाबा त्रिलोचन सिंह के सहयोग से 17 वर्षों से अनवरत महान गुरुमत समागम जत्थेदार बाबा महेंदर सिंह द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूर्वांचल के सभी शहरों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से नानकसर सींगड़ा करनाल से संत बाबा राम सिंह का कीर्तनी जत्था एवं लखनऊ, बस्ती आदि अन्य शहरों से कीर्तनी जत्थे माैजूद रहे। महान गुरुमत समागम फैजाबाद, अयोध्या और इलाका निवासी समूह साध संगत के सहयोग से मनाया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंगर प्रसाद ग्रहण किए। समागम काे सफल बनाने के लिए जत्थेदार बाबा महेंदर सिंह, सेवादार नवनीत सिंह व समूह सेवादारों की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह,महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें